भूपेंद्र यादव से मिले चिराग पासवान, सीट शेयरिंग और रालोसपा के तेवर पर चर्चा

लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और सीट बंटवारे सहित उपेंद्र कुशवाहा के कड़े तेवर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 05:44 PM (IST)
भूपेंद्र यादव से मिले चिराग पासवान, सीट शेयरिंग और रालोसपा के तेवर पर चर्चा
भूपेंद्र यादव से मिले चिराग पासवान, सीट शेयरिंग और रालोसपा के तेवर पर चर्चा

पटना [राज्य ब्यूरो]। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान बिहार से जुड़े मसलों पर चर्चा हुई। इस संबंध में मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिहार में सीट बंटवारे को लेकर तय हुआ कि रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा के स्टैैंड का फिलहाल इंतजार कर लिया जाए। रालोसपा के फैसले के  बाद ही इस बारे में लोजपा और भाजपा के बीच कोई आखिरी निर्णय संभव होगा। 

उत्तर प्रदेश की स्थिति पर भी चिराग ने यादव से चर्चा की। उप्र में लोजपा के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में तीन अध्यक्ष थे। सभी इकाईयों को खत्म कर लोजपा ने उप्र में एक अध्यक्ष बनाया गया हैै। लोजपा चाहती है कि उप्र में भी वह भाजपा के साथ समझौते कर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे।

चिराग ने कहा कि बिहार में उपेेंद्र कुशवाहा ने सीटों के बंटवारे को लेकर जिस तरीके से अल्टीमेटम दिया है, उसके कारण सीटों का बंटवारा जरूरी है। जदयू के आने से  एनडीए  2014 से अधिक मजबूत हुआ है। भाजपा, लोजपा और जदयू के बीच सीटों को लेकर कोई रस्साकसी नहीं है।

उपेंद्र कुशवाहा के अल्टीमेटम की भर्त्सना करते हुए उन्होंने कहा कि मैं उपेंद्र कुशवाहा के अल्टीमेटम को सही नहीं समझता हूं। गठबंधन में शामिल व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह उसको मजबूत करे। रालोसपा प्रमुख भाजपा से बातचीत के सारे रास्ते बंद करने के बाद अल्टीमेटम दे रहे हैं।

ऐसा कर वह एनडीए विरोधियों को चुटकी लेने का मौका दे रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी खुद को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। भाजपा के साथ हमारा तालमेल बेहतर है। उन्होंने दोहराया कि रालोसपा को छोड़ बाकी के जो घटक दल हैं उनके बीच सीटों का बंटवारा जल्दी से जल्दी हो जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी