HIGHLIGHTS Republic Day 2021 Bihar: पटना के गांधी मैदान में शान से फहराया तिरंगा, राज्‍यपाल फागू चौहान बोले- राज्‍य सरकार ने किए कई काम

HIGHLIGHTS Republic Day 2021 Bihar पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह शुरू हो चुका है। सुबह नौ बजे राज्‍यपाल फागू चौहान ने ध्‍वजारोहण किया। समारोह को संबांधित करते हुए राज्‍यपाल ने बिहार के विकास व सरकार की उपलब्धियाें की जानकारी दी।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 07:52 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:19 PM (IST)
HIGHLIGHTS Republic Day 2021 Bihar: पटना के गांधी मैदान में शान से फहराया तिरंगा, राज्‍यपाल फागू चौहान बोले- राज्‍य सरकार ने किए कई काम
पटना के गांधी मैदान में फहराता तिरंगा तथा झंडोत्‍तोलन के बाद संबांधित करते राज्‍सपाल फागू चौहान। तस्‍वीरें: जागरण।

पटना, जागरण टीम। LIVE Republic Day 2021 Bihar 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया।  इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रशासन व पुलिस के शीर्ष अधिकारी सहित कोरोना योद्धा शामिल रहे। समारोह के दौरान सेना के 10 जवानों और एक वीरांगना को सैन्य सम्मान से अलंकृत किया गया तथा 10 झांकियां निकालीं गईं। समारोह के दौरान अपने संबांधन में राज्‍यपाल ने बिहार के विकास तथा राज्‍य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने की भी हिदायत दी।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। जांच के बाद आमंत्रण कार्ड व पास के आधार पर प्रवेश दिया गया। प्रवेश के पहले अतिथियों को सुरक्षा जांच के साथ ही कोरोना टेस्ट से भी गुजारा गया। इसके लिए हर प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर के साथ कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर आमलोग समारोह में शामिल नहीं हो सके। वे समारोह को देख सकें, इसके लिए लाइव प्रसारण की व्‍यवस्‍था भी की गई।

HIGHLIGHTS Republic Day 2021 Bihar Updates:

10:12 बजे: बेस्‍ट परेड के पुरस्‍कार बिहार रेजिमेंट दानापुर (प्रोफेशनल श्रेणी) तथा एनएसीसी (नन प्रोफेशनल श्रेणी) को दिए गए। प्रोफेशनल श्रेणी में बेस्‍ट टर्न आउट का पुरस्‍कार एटीएस का दिया गया। जबकि, नन प्रोफेशनल श्रेणी में बेस्‍ट टर्न आउट का पुरस्‍कार एनसीसी आर्मी गर्ल्‍स को दिया गया। बेस्ट प्‍लाटून कमांडर के पुरस्‍कार प्रोफेशनल श्रेणी में सीआरपीएफ तथा नन प्रोफेशनल श्रेणी में एनसीसी आर्मी ब्‍वॉयज को दिए गए। बिहार रेजिमेंट के मेजर साहिल मसंद को बेस्‍ट कमांडर का तो सूबेदार राजेंद्र प्रसाद सिंह को सेकेंड इन कमांड का पुरस्‍कार मिला।

10:10 बजे: झांकियों में पहला पुरस्‍कार कृषि विभाग को मिला तो दूसरा पुरस्‍कार स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। तृतीय परस्‍कार संयुक्‍त रूप से जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग,  जीविका एवं महिला विकास निगम को दिए गए।

10:00 बजे: पटना गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस की झांकियों का प्रदर्शन शुरू हो चुका है। पहली झांकी कला संस्कृति विभाग की है। पर्यटन विभाग की झांकी वैशाली के कोल्हुआ पर आधारित है। भवन निर्माण की झांकी बापू टावर पर आधारित है। कृषि विभाग की झांकी कृषि प्रोत्साहन नीति 2020 पर आधारित है। उपेंद्र महारथी संस्थान की झांकी में आत्मनिर्भर बिहार को दिखाया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना की झांकी विज्ञान के अनोखे संसार व लॉकडाउन में रचनाशीलता पर आधारित है।

09:38 बजे: गणतंत्र दिवस समारोह में बोले राज्‍यपाल- आरक्षण से महिलाएं सशक्त हुईं हैं। महिलाएं जीविका से जुड़ रहीं हैं। उद्योगों के विकास के लिए भी राज्य सरकार तत्पर है। रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। हर जिले में उद्योग कलस्टर बनाए गए हैं।

09:37 बजे: गणतंत्र दिवस समारोह में बोले राज्‍यपाल- बिजली की स्थिति में व्यापक सुधार किए गए हैं। अब हर घर में बिजली उपलब्‍ध है। राज्‍य में इसका उत्‍पादन 500 से 5000 मेगावाट हो गया है।

09:35 बजे: गणतंत्र दिवस समारोह में बोले राज्‍यपाल- राज्‍य में समाज सुधार के कार्यक्रम लागू किए गए हैं। शराबबंदी और बाल विवाह के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। शिक्षकों की कमी दूर की जा रही है। किसानों का आय में वृद्धि की गई है।

09:34 बजे: गणतंत्र दिवस समारोह में बोले राज्‍यपाल- कानून का राज सरकार की प्राथमिकता है। राज्‍य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। अपराध व सांप्रदायिकता के खिलाफ सरकार प्रतिबद्ध है।

09:31 बजे: गणतंत्र दिवस समारोह में बोले राज्‍यपाल- बिहार में अभी प्रतिदिन एक लाख कोरोना जांच

हो रही है। राज्‍य में कोरोना से रिकवरी की रेट 98.32 फीसद है। वर्तमान में केवल 2900 मरीज ही कोरोना एक्टिव बचे हैं। कोरोना टीकाकरण का मतलब है सावधानी बरतना नहीं छोड़ें।

09:29 बजे: राज्यपाल का संबोधन आरंभ। राज्यपाल ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि गुजरा वर्ष 2020 कोरोना की वैश्विक महामारी का था, जिसमें राज्य सरकार ने राहत के लिए सभी कदम उठाए। 10 हजार करोड़ की राशि व्यय की।

09:20 बजे: समारोह में सेना के जवान अलंकृत किए जा रहे हैं। मेजर जनरल सुशील कुमार झा एवं संजीव सिन्हा (सेवानिवृत्‍त) को विशिष्‍ट सेवा मेडल से अलंकृत किया गया। कर्नल अलिफ कुमार सिंह, कर्नल अरुण कुमार राय को भी विशिष्ठ सेवा मेडल दिए गए। कर्नल पुष्पम कुमार, ले. कर्नल विवेक कुमार झा एवं मेजर प्रणव प्रभात को सेना मेडल से नवाजा गया। मेजर विक्रांत आजाद एवं मेजर अंकित पाठक को सेना मेडल दिए गए। कैप्टन कीर्तिमान कुमार सिंह को भी मेडल दिया गया। शहीद मोहम्मद जावेद की पत्नी फरजाना परवीन ने सम्मान ग्रहण किया। कुल 10 जवान और एक व वीरांगना को सम्मानित किया गया।

09:15 बजे: कोरोना संक्रमण के काल में इस बार केवल 10 झांकियां ही निकाली जाएंगी। इन झांकियों में कला-संस्कृति एवं युवा विभाग, भवन निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला विकास निगम व जीविका, सूचना व जनसंपर्क विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जनसंसाधन एवं लघु सिंचाई विभाग की झांकियां शामिल हैं।

09:05 बजे: परेड की टुकड़ियां मंच की ओर बढ़ रही हैं। 21 टुकड़ियां मार्च पास्ट कर रहीं हैं। वे राज्यपाल को सलामी देते हुए आगे बढ़ रहीं हैं।

09:00 बजे: पटना के गांधी मैदान में शान से फहराया तिरंगा। राज्यपाल फागू चौहान ने गांधी मैदान में झंडोत्‍तोलन किया। इसके पहले राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली।

08:48 बजे: राज्यपाल फागू चौहान गांधी मैदान पहुंचे। उन्‍होंने घुड़सवार दस्ते के साथ मैदान में प्रवेश किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत कर उन्‍हें मंचासीन कराया।

08:40 बजे: गणतंत्र दिवस परेड की टुकड़ियां मैदान में उतर चुकी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य के गांधी मैदान पहुंचने का सिलसिला जारी है। राज्यपाल फागू चौहान 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

08: 35 बजे: समारोह स्‍थल पर अतिथियों का आगमन शुरू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद इसके पहले पहुंच चुके हैं। उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी भी पहुंच चुकी हैं। अब राज्‍यपाल फागू चौहान का इंतजार हाे रहा है।

08: 30 बजे: पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह के अलावा विभिन्‍न सरकारी विभागों व कार्यालयों सहित जगह-जगह झंडोत्‍तोलन होंगे। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल पटना हाईकोर्ट परिसर के पश्चिम स्थित लॉन में सुबह 10 बजे झंडोत्तोलन करेंगे।

08:19 बजे: झांकियों में बिहार के विकास की गाथा दिखाई जाएगी। बदलते बिहार की तस्‍वीर दिखाने के लिए विभिन्‍न विभगाों की 10 झांकियां दिखाई जानी है।

08:15 बजे: गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के चार आइपीएस समेत 18 पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे। उनमें डीआइजी राजेश त्रिपाठी समेत दो को विशिष्ट सेवा पदक और आइजी मुख्यालय राकेश राठी समेत 11 को सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे।

08:05 बजे: गणतंत्र दिवस समारोह में सेना के 10 जवानों और एक वीरांगना को सैन्य सम्मान से नवाजा जाएगा। समारोह में 10 झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी। साथ ही परेड में 17 टुकडि़यां भी शामिल रहेंगी।

07:35 बजे: पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। यहां सुबह नौ बजे राज्‍यपाल फागू चौहान तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्‍य मंत्रिमंडल के तमाम सदस्‍य व गणमान्‍य लोग उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी