Highlights बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: उपमुख्‍यमंत्री सहित कई मंत्रियों-विधायकों के रिश्‍तेदार हारे; जानिए, नतीजों के लेटेस्‍ट अपडेट्स

Bihar Panchayat Election 2021 Result बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण की मतगणना में नतीजे चौंकाने वाले हैं। उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी सहित कई मंत्रियों व विधायकों के रिश्‍तेदार हार गए हैं। हालांकि पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा व पूर्व विधायक राजू तिवारी सहित कुछ के रिश्‍तेदार जीते भी हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:00 PM (IST)
Highlights बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: उपमुख्‍यमंत्री सहित कई मंत्रियों-विधायकों के रिश्‍तेदार हारे; जानिए, नतीजों के लेटेस्‍ट अपडेट्स
मुखिया बने गया के सुनील कुमार, पंचायत समिति सदस्य बनीं रमावती देवी, जदयू विधायक की पराजित पत्नी कुमुद कुमारी।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण की मतगणना में लगातार चौंकाने वाले नतीजे आ रहे हैं। कई सिटिंग प्रत्‍याशी हार गए हैं। हारने वालों में उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी सहित कई मंत्रियों व विधायकों के रिश्‍तेदार भी शामिल हैं। मतगणना के दौरान किशनगंज में अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। मतगणना में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के पदों के लिए मैदान में कूदे 97,878 प्रत्याशियों (Candidates) के भाग्य का फैसला हो रहा है। मतगणना व चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए लगतार बने रहिए हमारे साथ।

Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result LIVE Update:

05.00 PM- गोपालगंज में बीडीसी प्रत्याशी के समर्थकों ने किया हंगामा। पुलिस ने बल प्रयोग किया कंट्रोल। थावे के डायर परिसर की घटना।

04.48 PM- पटना के फतुहा जिला परिषद 34 से अमित राज जीत दर्ज की है।

04.27 PM- पटना के फतुहा जिला परिषद 33 से अंजू देवी ने जीत दर्ज की है।

03:45 PM- पश्चिम चंपारण के क्षेत्र संख्या 33 से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी दूसरी बार चुनाव जीती। रेणु को 14432  मत मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमिला देवी को 11914 वोट मिले। शिवहर के जिला परिषद क्षेत्र 02 पिपराही से निभा पांडेय ने निवर्तमान जिप अध्यक्ष नीलम देवी को किया पराजित।

03.25 PM- औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड की अमझर शरीफ पंचायत से पम्पी मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं।

03.10 PM- मुजफ्फरपुर  के पारु प्रखंड की धरफरी पंचायत से आनंद कुमार मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। राज्‍य के 35 जिलों में मतगणना जारी है। नतीजे भी लगातार आते जा रहे हैं।

02:45 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के परिणामों पर नजर डालें तो कई दिग्‍गजों व उनके रिश्‍तेदारों की हार हो चुकी है। हालांकि, कुछ बड़े चेहरे जीते भी हैं। किशनगंज में मतगणना के दौरान भीड़ के पुलिस पर पथराव व पुलिस लाठीचार्ज को छोड़ दें तो मतगणना के दौरान कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

02:15 PM- पश्चिम चंपारण के नौतन में बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद की पुत्रवधु रंजीता देवी मुखिया का चुनाव हार गईं हैं। वे बैकुंठवा से चुनाव मैदान में थीं। वहां अफरोज नैयर मुखिया बने हैं। उधर, समस्तीपुर के वारिसनगर की नियारपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अरविंद कुमार साह जीते। रहुआ पश्चिमी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी वशिष्ठ राउत की जीत।

02:00 PM- मुजफ्फरपुर के पारु प्रखंड से मुखिया चुनाव विजेताओं का अपडेट:

नेकनामपुर पंचायत : कुंदन कुमार

खुटाही पंचायत : रवि कुमार

मुहब्बतपुर पंचायत : नीलू कुमारी

चान्दकेवारी पंचायत : रीना कुमारी

01:48 PM- समस्तीपुर के वारिसनगर की मनियारपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अरविंद कुमार साह जीते। रहुआ पश्चिमी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी वशिष्ठ राउत विजयी। उधर, मुजफ्फरपुर  के पारु प्रखंड की नेकनामपुर पंचायत में कुंदन कुमार मुखिया निर्वाचित।

01:39 PM- वाल्मीकिनगर के सांसद के भाई ने बिहार की डिप्टी सीएम के भाई को हराया। पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र 35 से बाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार के भाई मनोज कुमार कुशवाहा ने चुनाव जीत लिया है। उन्‍होंने बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई अनिल कुमार को पराजित किया है।

01:17 PM- शेखपुरा के अरियरी की 10 पंचायतों में चार के चुनाव परिणाम आए। तीन पर निवर्तमान मुखिया की जीत, एक पर हार। हजरतपुर से प्रिया देवी ने निवर्तमान मुखिया को हराया। हुसैनाबाद से निवर्तमान मुखिया आलोक कुमार ने चौथी बार जीत दर्ज की। बांका के चांदन उत्तरी से अंजू देवी बनीं जिला परिषद सदस्य। चांदन की बोड़ा पंचायत से रूना देवी मुखिया बनीं। पूर्णिया के बायसी प्रखंड की दो पंचायतों के चुनाव परिणाम आए हैं-

खपडा पंचायत से बीबी तरीना और मल्हरिया पंचायत से मुजाहिद उर्फ बाबू ने जीत दर्ज की है।

01:12 PM- नवादा के हिसुआ की विधायक नीतू कुमारी की दो देवरानी पंचायत चुनाव हार गईं हैं। पूर्व जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आभा देवी हिसुआ पश्चिमी सीट से जिला परिषद का चुनाव हारीं। वहीं छोटी देवरानी प्रियंका कुमारी नरहट पंचायत से मुखिया का चुनाव हारीं। पूर्व में विधायक की सास यहां से मुखिया थीं। मो. एहतेशाम गुड्डू मुखिया निर्वाचित हुए। हिसुआ पश्चिमी से उमेश यादव जीते। यहां से निवर्तमान पार्षद वीरेंद्र सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है।

01:00 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान किशनगंज के केंद्र पर हंगामा व पथराव। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

12:50 PM- लगातार आते जा रहे हैं चुनाव परिणाम। पश्चिम चंपारण के बैरिया में पखनाहा डुमरिया पंचायत के मुखिया बने हरिलाल राम। बांका के चांदन उत्तरी से अंजू देवी बनी जिला परिषद की सदस्य।

12:44 PM- पटना के फतुहा की डुमरी पंचायत में रिंकी देवी मुखिया बनीं। फतुहा जिला परिषद 33 से अंजू देवी निर्वाचित, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। रोहतास के दिनारा प्रखंड की सैसड पंचायत से मुखिया पद पर धनमुनि देवी, मेदिनीपुर से रंजन कुमार सिंह की जीत। रोहतास के सूर्यपुरा प्रखंड में गोशलडीह पंचायत से कुमारी पूनम, अगरेड़कला से श्री राम, बलिहार से रणजीत सिंह, शिवोबहार से भागीरथी सिंह तथा सूर्यपुरा पंचायत से प्रमोद कुमार मुखिया बने।

12:25 PM- समस्तीपुर के कल्याणपुर से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 01 से रवि रौशन कुमार ने जीत हासिल की। कल्याणपुर की सोरमार पंचायत से मुखिया प्रत्याशी कुमारी रीतू की जीत। पश्चिम चंपारण में के नौतन क्षेत्र जिला परिषद संख्या- 35 से पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के पुत्र व बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार  के बड़े भाई मनोज कुमार कुशवाहा विजयी।

12:20 PM- सहरसा के महिषी प्रखंड की कुन्दह पंचायत से पन्ना लाल राम विजयी। सोनवर्षा के जेडीयू विधायक के पुत्र  की हार। अररिया के सिकटी जिला परिषद क्षेत्र सं 16 से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू जीते। अररिया के बरदाहा से मुखिया पद पर निवर्तमान मुखिया परवेज आलम तो डेढुआ से संतोष कुमार झा विजयी। अररिया के सिकटी जिला परिषद क्षेत्र सं 15 से सुधा भारती विजयी।

12:05 PM- पटना की जेठुली पंचायत समिति पद पर नए प्रत्याशी राधा कुमारी विजयी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी। बख्तियारपुर प्रखंड की काला दियारा पंचायत से किरण देवी ने मुखिया का चुनाव जीता। फतुहा की मौजीपुर पंचायत के नए मुखिया बने मोहन मुरारी विजय। फतुहा की मौजीपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य बनीं रेनु देवी। फतुहा की डुमरी पंचायत में रिंकी देवी मुखिया बनीं।

12:00 PM- समस्तीपुर के वारिसनगर से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 से हेमंत कुमार राय जीते। उन्‍होंने निकटतम प्रत्याशी कौशल किशोर राय को पराजित किया।

11:40 AM- मधेपुरा के उदाकिशुनगंज की मधुबन पंचायत से जनता दल यूनाइटेड विधायक निरंजन मेहता की पत्नी निवर्तमान मुखिया कुमुद कुमारी की हुई करारी हार। वहां पूजा कुमारी मुखिया निर्वाचित हुईं। बांका जिला के प्रखंड चांदन की पूर्वी कटासरा पंचायत से अनिता देवी, पश्चिमी कटसारा से मरियम देवी, उत्तरी कसवा से इंद्रदेव यादव तथा दक्षिणी कसवा से गायत्री देवी की मुखिया चुनाव में जीत।

11:20 AM- औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य का परिणाम आया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 03 से चंदा परवीन की जीत। उन्‍होंने चिंता मणि देवी को हराया।

11:10 AM- पश्चिम चंपारण की बैरिया उतरी पटजिरवा पंचायत से अख्तरी बेगम मुखिया बनीं। समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड की कलौजर पंचायत से सुनील पासवान जीते।

11:01 AM- पूर्वी चंपारण के अरेराज ममरखा भैया टोला से पंचायत समिति सदस्य पद पर पूर्व विधायक राजू तिवारी की भाभी रमावती देवी की जीत। वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला की पुत्रवधू भी हैं।

10:42 AM- सहरसा के महिषि प्रखंड से मुखिया पद के विजेताओं का अपडेट- तेलवा पश्चिम: अर्चना कुमारी, तेलवा पूर्वी: मो. नुरुल्लाह। बक्सर की गायघाट पंचायत से हरेंद्र प्रसाद सिंह  बने मुखिया। गया के परैया प्रखंड की परैया खुर्द पंचायत से दूसरी बार मुखिया बने सुनील कुमार।

10:20 AM- मधुबनी के बेनीपट्‌टी एवं लौकही प्रखंडों में परिणाम आने लगे हैं। लौकही प्रखंड की अटरी पंचायत से घूरन यादव ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। वहीं, झहुरी पंचायत से मुखिया पद पर मो. इरफान ने जीत दर्ज की है। जबकि, बेनीपट्‌टी के किसी पंचायत का परिणाम अब तक सामने नहीं आया है।

10:00 AM- औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड की दो पंचायतों के मुखिया का परिणाम आए। पीरू से

गोपाल सिंह जीते। पुरहारा से फुरकान खां विजयी। औरंगाबाद में किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय केंद्र पर जारी है मतगणना।

09:43 AM- सहरसा के महिषि प्रखंड से मुखिया के रिजल्‍ट

बघवा पंचायत : राकेश रोशन चौधरी विजयी।

वीरगांव : अर्चना आनंद विजयी।

09:15 AM- पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि स्थित पनापुर रंजीता पंचायत से मुखिया पद पर दशरथ सिंह ने चुनाव जीता। पानापुर से पंचायत समिति पद पर नागेन्र्द यादव कि पत्नी  जीत हासिल किया। सोनबरसा पंचायत से पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा की भावज संध्या तराना पुनः मुखिया बनीं।

09:12 AM- गया के गया कालेज मतगणना केंद्र के बाहर सड़क पर उमड़ी नगर और परैया प्रखंडों के प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़। केंद्र पर सुरक्षा कड़ी। मतगणना जारी।

08:56 AM- पूर्वी चंपारण जिला मुख्‍यालय मोतिहारी के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भवन में मतगणना जारी है। यहां अरेराज, हरसिद्धि और पहाड़पुर प्रखंडों में विभिन्न पदों के लिए हुए पंचायत चुनाव की मतगणना की जा रही है।

08:23 AM- मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित बाजार समिति मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ दिख रही है। ऐसा नजारा राज्‍य के सभी केंद्रों पर है।

08:05 AM- बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। कुछ जगह मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अब करीब एक घंटे बाद से नतीजे भी लगातार आने लगेंगे।

07:50 AM- बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण की मतगणना में आज 97878 प्रत्याशियों की किस्‍तम का फैसला होने जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार नौवें चरण में कुल 26,831 पदों के लिए वोट पड़े हैं।

07:28 AM- मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। केंद्रों के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है। मतगणना केंद्रों तक आने वाले रास्‍तों पर बेरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया है।

07:08 AM- मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिख रहे हैं। केंद्रों में प्रत्‍याशियों व उनके प्रतिनिधियों को पूरी जांच के बाद एंट्री दी जा रही है। बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों का आना भी जारी है।

06:40 AM- बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण में भोजपुर के गड़हनी की बराप पंचायत के दो मुखिया प्रत्याशी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्‍होंने मतदान के दिन एक-दूसरे पर गोलीबारी की थी। आज मतगणना के दिन वे जेल में रहेंगे। गिरफ्तार मुखिया प्रत्याशी बराप पंचायत के विष्णु शंकर पांडेय व चंद्र शेखर सिंह हैं।

06:10 AM- नौवें चरण के पंचायत चुनाव के दौरान 35 जिलों में मतदान हुआ। आज मतगणना में किन जिलों के किन प्रखंडों के पमरिणाम आएंगे, जानिए...

जिला (प्रखंड) पटना (फतुहा, बख्तियारपुर)   बक्सर (ब्रह्मपुर) रोहतास (दिनारा, सूर्यपूरा) नालंदा (बिंद, हिलसा) कैमूर (अघौरा) भोजपुर (गड़हनी, कोईलवर) गया (मानपुर, परैया, नगर) नवादा (नरहट, हिसुआ) औरंगाबाद (हसपुरा) सारण (छपरा सदर, एकमा) सीवान (भगवानपुर हाट,  लकड़ीनबीगंज)   गोपालगंज (गोपालगंज, सिंघवलिया) वैशाली (पातेपुर) मुजफ्फरपुर (पारू) पश्चिमी चंपारण (नौतन, बैरिया) पूर्वी चंपारण (अरेराज, पहाड़पुर, हरसिद्धि) शिवहर (पिपराही) सीतामढी (परिहार) समस्तीपुर (वारिसनगर, कल्याणपुर) दरभंगा (हनुमाननगर, सिंघवाड़ा) मधुबनी (बेनीपट्टी, लौकही) सहरसा (महिषी) सुपौल (किसनपुर) मधेपुरा (उदाकिशुनगंज) पूर्णिया (वायसी) किशनगंज (पोठीहा) कटिहार (कदवां) अररिया (सिकटी) मुंगेर (मुंगेर सदर) लखीसराय (बड़हिया) शेखपुरा (अरियारी) बेगूसराय (साहेबपुरकमाल, सामो अकहा कुरहा) खगड़िया (अलौली, जि प्र क्षे नि संख्या- 1 व 2) भागलपुर (पीरपैंती) बांका (फुल्‍लीडुमर, चांदन)

chat bot
आपका साथी