Independence Day Bihar: पटना के गांधी मैदान में शान से लहराया तिरंगा, जानिए कार्यक्रम के पल-पल का हाल
Bihar Independence Day 2020 बिहार में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कोरोना संक्रमण के बीच सतर्कता के साथ मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री झंडोत्तोलन किया।
पटना, जागरण टीम। Bihar Independence Day 2020: देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर बिहार में भी मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह नौ बजे पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की मिली-जुली टुकडि़यों की सलामी ली। झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने नियोजित (Contract) शिक्षकों के लिए शीघ्र नई सेवा शर्त नियमावली लागू करने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कोरोना काल में किए जा रहे सरकार के कार्यों की जानकारी दी। यह भी कहा कि वादा के अनुसार सरकार हर घर में बिजली पहुंचा चुकी है। अब आगे हर खेत तक सिंचाई के लिए बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य बिहार को देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल करना है।
गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व मुख्यमंत्री ने कारगिल चौक पर अमर जवान ज्योति पर माल्यार्पण का अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ, जानिए पल-पल का हाल
10:13 AM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाप्त।
9:42 AM: परेड कमांडर वैभव शर्मा गर्मी से अस्वस्थ हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद वे फिर मैदान में आ गए हैं। इससे पहले कई जवान भी अस्वस्थ हो गए।
9:05 AM: झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन आरंभ।
9:00 AM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
8:58 AM: मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ, एसएसबी, एसटीएफ, बीएमपी, बीएमपी महिला, बिहार पुलिस, बिहार पुलिस महिला, होमगार्ड ग्रामीण, होमगार्ड शहरी, श्वान दस्ता और अग्निशमन के साथ ही ब्रास बैंड का एक-एक कर निरीक्षण किया।
8:55 AM: गांधी मैदान में मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
8:51 AM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे। आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, आइजी संजय कुमार, डीएम ने उनकी अगवानी की।
8:48 AM: समारोह में लगभग पांच सौ अतिथि मौजूद रहे। इस बार जनसामान्य की उपस्थिति नहीं थी।
8:43 AM: कोरोना काल में गांधी मैदान का माहौल बदला-बदला दिखा। इस बार स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं आमंत्रित नहीं किया गया। कोरोना सेनानी खास आकर्षण रहे।
8:40 AM: कार्यक्रम के उौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का रखास ख्याल रखा गया।
8:33 AM: पटना गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू हुआ। परेड की टुकड़ियां मैदान में उतरीं।
08:25 AM: पटना गांधी मैदान में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। बगैर मास्क प्रवेश नहीं दिया गया।
08:00 AM: पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पहुंचने लगे लोग। गेट पर कड़ी स्क्रीनिंग के बाद मिल रहा प्रवेश। मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की है व्यवस्था।
कोरोना संक्रमण को लेकर अतिरिक्त सावधानी
कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी सावधानी के साथ आयोजित किया गया। बगैर मास्क के किसी भी व्यक्ति को गांधी मैदान में प्रवेश नहीं मिल दिया गया। इसके अतिरिक्त समारोह में आए लोगों के बैठने की व्यवस्था सुरक्षित दूरी पर की गयी।