Happy Birthday Lalu Yadav: राबड़ी ने लालू को खिलाया केक, बेटियों ने पापा के लिए किया इमोशनल ट्वीट

Happy Birthday Lalu Yadav बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का आज जन्मदिन है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार को 73 साल के हो गए हैं। अपने 74वें जन्मदिन पर वह दिल्ली स्थित राज्यसभा सदस्य व बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:46 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:10 AM (IST)
Happy Birthday Lalu Yadav: राबड़ी ने लालू को खिलाया केक, बेटियों ने पापा के लिए किया इमोशनल ट्वीट
जन्मदिन पर लालू यादव को केक खिलातीं बेटी मीसा भारती और साथ राबड़ी देवी। बेटी राजलक्ष्मी के साथ लालू।

जागरण टीम, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार को 73 साल के हो गए हैं। अपने 74वें जन्मदिन पर वह दिल्ली स्थित राज्यसभा सदस्य व बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। गुरुवार की रात ठीक 12 बजते ही मीसा के आवास पर लालू यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान लालू की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू की पोतियों की मौजूदगी में केक काटा गया। लालू के स्वजनों ने उन्हें केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही राजद सुप्रीमो की बेटियों ने उनके लिए ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट भी लिखे। 

यह भी पढ़ें: बिहार में लालू प्रसाद यादव को नजरअंदाज करना मुश्किल, तीन दशक से उनके आसपास घूम रही सियासत

पापा जहां हैं वहीं जहां है...

लालू यादव के 74वें जन्मदिन पर इंटरनेट मीडिया पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। पक्ष-विपक्ष हर ओर से बधाई आ रही है। ट्विटर पर लालू यादव के जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए बड़ी बेटी मासा भारतीय ने लिखा कि पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां है। Happy Birthday Papa ji।

सामाजिक न्याय के महानायक..

वहीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्या हमेशा की तरह पापा के लिए ट्विटर पर एक्टिव हो गईं। एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, सामाजिक न्याय के महानायक लालू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पढ़ने लिखने का नारा दिया..गरीबों में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया..। बिहार के माटी का लाल हूं..गरीबों वंचितों और शोषितों के अधिकार दिलाने का कृत्यसंकल्प हूं..। सामाजिक न्याय की लड़ाई आखरी सांस तक चलती रहेगी। जनता के अधिकार की खातिर हंसते-हंसते सर्वस्व न्योछावर करना है। 

हर आदमी को बनाया सशक्त

लालू की बेटी राजलक्ष्मी ने भी पिता का जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आपको ढेर सारा प्यार। आप उन लाखों लोगों के लिए आशा की किरण हैं, जो दशकों से उत्पीड़ित थे। आज आप उनकी आवाज हैं। आप सामाजिक न्याय के लिए एक सच्चे योद्धा हैं और हर आदमी को सशक्त बनाने में आपका योगदान है। 

chat bot
आपका साथी