सवाल पूछने पर कन्नी काट गए सुशील मोदी, राबड़ी-लालू-तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात

बिहार में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर जब उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से सवाल पूछा गया तो वो कन्नी काटते नजर आए। इसपर लालू-राबड़ी औऱ तेजस्वी ने उनपर जमकर हमला बोला है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 03:49 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 10:15 PM (IST)
सवाल पूछने पर कन्नी काट गए सुशील मोदी, राबड़ी-लालू-तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात
सवाल पूछने पर कन्नी काट गए सुशील मोदी, राबड़ी-लालू-तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात

पटना, जेएनएन। लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से बिहार सरकार सवालों में खड़ी नजर आ रही है। शुक्रवार को भी दो नाबालिग बच्चियों से हुए दुष्कर्म के मामले ने एक ओर जहां सनसनी मचा दी तो वहीं सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या वे अब भी पोर्न साइट पर बैन की बात करेंगे तो वे इस सवाल से बचते नजर आए और कोई जवाब नहीं दिया। 

राज्य में महिलाओं और लड़कियों के साथ बढ़ती जा रही अपराध की घटनाओं पर पूछे गए सवाल से सुशील मोदी के कन्नी काटने पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने सवाल उठाया है और ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा है कि हर मोर्चे पर मैदान छोड़ कर भागने वाला कमजोर असहाय डरपोक उप(चुप)मुख्यमंत्री..हर वक़्त बात-बेबात बड़बड़ाने वाले के मुँह में शर्म घुस गया।

“ये रेपिस्ट बचाओ, रेप बढ़ाओ “वाली नीतीश सरकार है। बेशर्म, नाकारा और धिक्कार।

हर मोर्चे पर मैदान छोड़ कर भागने वाला कमजोर असहाय डरपोक उप(चुप)मुख्यमंत्री..

हर वक़्त बात-बेबात बड़बड़ाने वाले के मुँह में शर्म घुस गया। https://t.co/AsDQjO0Loj" rel="nofollow— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) December 7, 2019

उन्होंने सुशील मोदी से सवाल पूछे जाने और उनके कन्नी काट जाने का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है। इससे पहले राबड़ी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि बिहार में प्रतिदिन सैंकड़ों बलात्कार की घटनाओं के बारे में सुन व्यथित हो जाती हूँ। नेता से पहले माँ हूँ। 

राबड़ी के साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी सुशील मोदी के कन्नी काटने पर उन्हें ill बताया है और उनके नाम के साथ यही शब्द प्रयोग किया है। 

Sush-ill Modi — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 7, 2019

इसी घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सुशील मोदी पर तंज कसा है और माता-पिता के बाद उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, इन भगोड़े -बड़बोले उपमुख्यमंत्री से अगर पत्रकार साथी किसी 20 वर्ष पूर्व की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं।

नीतीश जी और सुशील मोदी को कर्म की चोट पड़ रही है। कल ही ये तालिबानी महोदय बिहार की तुलना अफ़ग़ानिस्तान से कर रहे थे, लेकिन अपने कथित रामराज में ज़ुबान को लकवा मार गया।

इन भगौड़े बड़बोले उपमुख्यमंत्री से अगर पत्रकार साथी किसी 20 वर्ष पूर्व की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं।

नीतीश जी और सुशील मोदी को कर्म की चोट पड़ रही है।कल ही ये तालिबानी महोदय बिहार की तुलना अफ़ग़ानिस्तान से कर रहे थे लेकिन अपने कथित रामराज में ज़ुबान को लकवा मार गया — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 7, 2019

बता दें कि शुक्रवार को सीएम नीतीश ने भी रेप की बढ़ती वारदातों पर चिंता जाहिर की थी और इंटरनेट के दुष्प्रभाव का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि अगर इंटरनेट का लाभ है तो उसका दुरुपयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि वे केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि पोर्न साइट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाई जाए।

बता दें कि हैदराबाद में दिशा केस के बाद बिहार में भी बक्सर और समस्तीपुर में दो अज्ञात महिलाओं का अधजला शव मिला था, जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। इन दोनों मामलों में भी आशंका थी कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उन्हें जला दिया गया है।

दूसरी तरफ शुक्रवार को दरभंगा में एक 5 साल की बच्ची के साथ एक ऑटो चालक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी