कुएं में गिरने से महिला की मौत, मुआवजा के लिए हंगामा

थाना क्षेत्र के इचीपुर गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 01:47 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 01:47 AM (IST)
कुएं में गिरने से महिला की मौत, मुआवजा के लिए हंगामा
कुएं में गिरने से महिला की मौत, मुआवजा के लिए हंगामा

संसू, दुल्हिन बाजार : थाना क्षेत्र के इचीपुर गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर जा रही महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई है। महिला की पहचान इचीपुर गांव निवासी बबन सिंह की पत्नी सुभालमती देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मसौढ़ी-पालीगंज सड़क को चार घंटे तक जाम कर दिया।

स्वजनों ने बताया कि गाव में पुराना कुआं है। इसमें 15 फिट से अधिक पानी है। सुभालमती देवी अंधेरे में शौच के लिए जा रही थी, तभी पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला, लेकिन मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह व अंचलाधिकारी नागेंद्र सिंह को दी। एक घटे इंतजार के बाद जब कोई नहीं पहुंचा तो आक्रोशित स्वजनों ने मसौढ़ी-पालीगंज मुख्यपथ को जाम कर दिया। लगभग चार घंटे बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित स्वजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार व आपदा के तहत चार लाख की राशि उपलब्ध कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम खत्म किया।

संवाद सहयोगी, दानापुर : दो दिनों से लापता मंटू का शव शनिवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के गोरगांवा आहर से बरामद किया गया। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे स्वजनों ने युवक की पहचान की।

जानकारी के अनुसार, खगौल थाना क्षेत्र के नवरतनटोला निवासी लालदेव राम का पुत्र मंटू राम का शव शाहपुर थाना के गोरगावां आहर से बरामद किया गया। स्वजनों ने बताया कि गुरुवार को मंटू घर से काम पर जाने के लिए बाइक से निकला था। भाई पिटू ने बताया मंटू बिजली मीटर रिडिग का काम करता था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को गोरगांवा इलाके में भी लोगों से पूछताछ की। आहर में मंटू की बाइक पड़ी हुई दिखी। काफी खोजबीन के बाद मंटू का शव बरामद हुआ। उधर शव मिलते ही मंटू की पत्नी देवंती देवी व स्वजन चित्कार करते हुए आहर के नजदीक पहुंच गए। अपने दो बच्चों के साथ देवंती देवी विलाप करती रही। सूचना मिलने पर पहुंची शाहपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आहर से मंटू का शव बरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी