गोपालगंज और जमुई जैसा मामला अब सिवान में, महिला बोली- मेरी बेटी का मजहब बदल देंगे वे लोग

बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री जनक राम ने पिछले दिनों गोपालगंज और जमुई में दलित समुदाय की लड़कियों का अपहरण कर उनका पंथ बदलने और निकाह कराने का मसला उठाया था। अब इससे मिलता जुलता एक मामला सिवान जिले से सामने आ रहा है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:47 PM (IST)
गोपालगंज और जमुई जैसा मामला अब सिवान में, महिला बोली- मेरी बेटी का मजहब बदल देंगे वे लोग
सिवान के एसपी से महिला ने लगाई गुहार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना/सिवान, जागरण टीम। बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री जनक राम ने पिछले दिनों गोपालगंज और जमुई में दलित समुदाय की लड़कियों का अपहरण कर उनका पंथ बदलने और निकाह कराने का मसला उठाया था। उन्‍होंने दोनों ही जिलों के डीएम और एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। अब इससे मिलता जुलता एक मामला सिवान जिले से सामने आ रहा है। सिवान जिले की एक महिला ने एसपी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

रात को घर से बुलाकर अगवा करने का आरोप

सिवान जिले के सराय ओपी क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने एवं कार्यवाही हेतु आदेश देने को ले गुहार लगाई हैं। महिला ने दिए आवेदन में बताया कि उसके ही गांव के कुछ लोगों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया। महिला ने आशंका जताई है कि उसकी लड़की का मजहब बदलने के बाद उसे देह व्यापार के धंधे में उतारा जा सकता है। महिला ने बताया कि उसकी लड़की को रात के वक्‍त घर से बुलाकर अगवा कर लिया गया। घटना की जानकारी होने पर जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित के पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। महिला ने एसपी को बताया कि उसकी पुत्री को किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर छिपा दिया गया है।

बंकीखाल में युवती के अपहरण से तनाव, दो पक्ष में हुई रोड़ेबाजी

इधर गोपालगंज जिल के उचकागांव थाना क्षेत्र के बंकीखाल गांव में एक युवती के अपहरण को लेकर दो पक्ष के बीच रोड़बाजी में एक युवक घायल हो गया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। बताया जता है कि बंकीखाल गांव निवासी एक युवती का इसी गांव के एक युवक के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा है। इसी बीच युवक युवती को भगा ले गया। इस घटना को लेकर युवती के स्वजनों ने युवती का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद गांव में तनाव है। कुछ लोग तनाव को दूर करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने आरोपित के घर पर धावा बोलते हुए रोड़ेबाजी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष ने भी जवाबी रोड़ेबाजी की। इस रोड़ेबाजी में एक युवक घायल हो गया। हालांकि युवक को हल्की चोट आई है। तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

chat bot
आपका साथी