अपहृत किशोर बरामद, आरोपित भी गिरफ्तार

चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के समीप से अगवा किए गए 14 वर्षीय अर्जुन कुमार को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:31 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:31 AM (IST)
अपहृत किशोर बरामद, आरोपित भी गिरफ्तार
अपहृत किशोर बरामद, आरोपित भी गिरफ्तार

पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के समीप से अगवा किए गए 14 वर्षीय अर्जुन कुमार उर्फ भुल्ला को पुलिस ने शनिवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह से बरामद कर लिया। कांड में आरोपित रविश कुमार उर्फ शीशी को चौक पुलिस ने एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में चली आ रही दुश्मनी को लेकर एक गुट ने अर्जुन को निशाना बनाया था।

चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि हीरानंद शाह गली में रहने वाले अर्जुन को हत्या करने की नीयत से शुक्रवार की सुबह मंगल तालाब के समीप से पिस्तौल सटाकर अगवा किया गया था। अर्जुन की मां ने सूचना चौक थाने की पुलिस को दी थी।

पूर्वी एसपी जीतेंद्र कुमार के निर्देश पर डीएसपी अमित शरण व चौक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर अर्जुन को बरामद कर लिया। पूर्वी एसपी के अनुसार दीदारगंज के पुनाडीह निवासी रविश उर्फ शीशी ने बताया कि हत्या के प्रतिशोध में अर्जुन को अगवा कर उसे मारने की योजना थी। जुलाई में खाजेकलां थाना क्षेत्र के घघा गली में 21 जुलाई की दोपहर अनिल यादव के 20 वर्षीय भाई राहुल की हत्या हुई थी। इससे पूर्व 11 मई की रात मंगल तालाब के पास गजनी की हत्या हुई थी। वर्ष 2019 के 11 जुलाई को घघा गली के भोला नामक युवक की भी हत्या हुई थी। पूर्वी एसपी ने बताया कि इन हत्याओं को लेकर दो पक्षों में प्रतिशोध की भावना जारी है। किशोर को अगवा करने में शामिल अन्य अपराधियों की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी