पटना के बेउर जेल में बंद खुशबू अपने दो बेटों के लिए करेगी जीउतिया, 122 अन्‍य बंदी भी करेंगी उपवास

Gym Trainer गोलीकांड में पटना के बेउर जेल में बंद मुख्‍य आरोपित खुशबू सिंह अपने दो बच्‍चों के लिए जिवितपुत्रिका यानि जिउतिया का व्रत रखेगी। जेल में बंद अन्‍य 122 महिला बंदियों ने भी जेल प्रशासन को व्रत करने की सूचना दी है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:03 PM (IST)
पटना के बेउर जेल में बंद खुशबू अपने दो बेटों के लिए करेगी जीउतिया, 122 अन्‍य बंदी भी करेंगी उपवास
खुशबू सिंह एवं राजीव सिंह। फाइल फोटो

पटना, जागरण संवाददाता। जिम ट्रेनर को गोली मरवाने के मामले में पटना के बेउर जेल में बंद फिजियोथेरापिस्‍ट राजीव सिंह की पत्‍नी खुशबू सिंह अपने दोनों बेटों के लिए जिउतिया का व्रत रखेगी। बेउर जेल में बंद 123 महिला कैदियों ने जेल प्रशासन को लिखकर जिउति‍या व्रत करने की सूचना दी है। मंगलवार को दी गई सूचना में व्रतियों के नाम में खुशबू सिंह का नाम भी है। जेल प्रशासन की तरफ से नहाय-खाय की व्यवस्था की गई है। खुशबू के दो बच्‍चे हैं। जिनके लिए वह व्रत रखेगी।

फिलहाल दोनों बच्‍चे अपनी नानी के घर में रह रहे हैं। बताया जाता है कि रविवार को पति से मुलाकात के बाद खुशबू सिंह ने व्रत का निर्णय लिया है। बता दें कि जेल में कुल 146 महिला बंदी हैं। उनमें से 123 उपवास करेंगी।  मंगलवार को नहाय-खाय और बुधवार को इसका उपवास होगा। जेल प्रशासन की ओर से मडुआ का आटा, नोनी का साग, सब्‍जी आदि की व्‍यवस्‍था की गई है।  

18 सितंबर को जिम ट्रेनर को मारी गई थी गोलियां

गौरतलब है कि 18 सितंबर की सुबह जिम ट्रेनर को कदमकुआंं इलाके में पांच गोलियां मारी गई थीं। हालांकि जिम ट्रेनर विक्रम कुमार की जान बच गई। उसके बयान पर  फिजियोथेरापिस्‍ट राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्‍नी खुशबू सिंह समेत शूटरों व अन्‍य को गिरफ्तार किया गया। इस घटना की मास्‍टरमाइंड खुशबू सिंह को ही पुलिस बता रही है। आरोप है कि अपने पुराने मित्र के साथ मिलकर उसने विक्रम की हत्‍या की साजिश रची। इस मामले में छह अन्‍य आरोपित भी जेल में बंद हैं। पुलिस को एक तस्‍वीर भी मिली जिसमें जिम ट्रेनर और खुशबू सिंह साथ नजर आ रहे हैं। एक आडियो भी वायरल हुआ जिसमें महिला उस जिम ट्रेनर को गालियां देती सुनाई दे रही है। बहरहाल पति- पत्‍नी के जेल जाने के बाद से दोनों बच्‍चे अपने नानीघर में हैं। 

chat bot
आपका साथी