बिहारः अमिताभ बच्चन और रेखा की इस फिल्म के गाने का भोजपुरी वर्जन लेकर आये खेसारीलाल यादव

अमिताभ बच्चन की ब्लॉक बस्टर फिल्म मिस्टर नटवर लाल आपको याद होगी जिसमें रेखा पर एक गाना परदेसिया फिल्माया गया था और वह उस दशक के सबसे लोकप्रिय गाना बना था। अब उसी गाने को भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी में री क्रिएट किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:14 PM (IST)
बिहारः अमिताभ बच्चन और रेखा की इस फिल्म के गाने का भोजपुरी वर्जन लेकर आये खेसारीलाल यादव
'परदेसिया' गाने के भोजपुरी वर्जन में खेसारीलाल यादव और श्वेता महरा।

ऑनलाइन डेस्क, पटना। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ब्लॉक बस्टर फिल्म मिस्टर नटवर लाल आपको याद होगी, जिसमें रेखा पर एक गाना 'परदेसिया' फिल्माया गया था और वह उस दशक के सबसे लोकप्रिय गाना बना था। अब उसी गाने को भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी में री क्रिएट किया है, जो मंगलवार को सारेगामा हम भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर प्लेबैक किया है, जबकि गाने के वीडियो में अमिताभ बच्चन की जगह खुद खेसारी और रेखा की जगह श्वेता महरा नजर आ रही हैं। 

गाने का सुनने के लिए यहां क्लिक करें-   https://youtu.be/Z0pyBemtmp8" rel="nofollow

यह भोजपुरी में अपने आप में एक नया प्रयोग है, जिसे ऑडियंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने उस सलीके को आज के समय के हिसाब से जिंदा रखा है, जो फिल्म मिस्टर नटवरलाल में उस जमाने में थी। यही वजह है कि खेसारीलाल का यह गाना हर वर्ग के लोगों के बीच तेजी से अपनी वायरल होने लगा है।

खेसारी और श्वेता की केमिस्ट्री दिख रही

गाने को खेसारीलाल ने भोजपुरी अंदाज में बखूबी प्रजेंट किया है। इसके म्यूजिक वीडियो में खेसारी और श्वेता की केमिस्ट्री भी अच्छी दिख रही है, जो सबों को भा रही है। इसलिए माना जा रहा है कि यह गाना एक रिकॉर्ड कायम कर सकता है। आपको बता दें कि इस गाने का म्यूजिक आर्य शर्मा ने री अरेंज किया है, जबकि लिरिक्स विजय चौहान का है। डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। पीआरओ रंजन सर्वेश हैं। डीओपी वेंकट महेश हैं। बता दें कि खेसारीलाल यादव साउथ की अदाकार सहर अफसा के साथ फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में भी दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही लॉन्च होने वाला है। 

यह भी पढ़ें

बिहारः खेसारीलाल के साथ फिल्म 'प्यार तो होना ही था' दिखेंगी साउथ की एक्ट्रेस सहर अफसा

chat bot
आपका साथी