बिहार के नालंदा में जदयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद सड़क जामकर हंगामा

नालंदा में बाजार से घर लौट रहे जदयू कार्यकर्ता की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें चार गोलियां मारी हैं। मृतक की पहचान फगुनी पर गांव निवासी चमारी प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार उर्फ चटू के रूप में हुई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:47 PM (IST)
बिहार के नालंदा में जदयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद सड़क जामकर हंगामा
फगुनी पर गांव निवासी चमारी प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार उर्फ चटू। फाइल फोटो

संवाद सूत्र, एकंगरसराय (नालंदा): नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम बाजार से घर लौट रहे जदयू कार्यकर्ता की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें चार गोलियां मारी हैं। मृतक की पहचान फगुनी पर गांव निवासी चमारी प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार उर्फ चटू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजीव कुमार रोज की भांति एकंगरसराय बाजार से मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग के फगुनी गांव के समीप उस पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एकंगरसराय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को एकंगरसराय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जानकारी मिलते ही जदयू नेता व समर्थक एकंगरसराय अस्पताल पहुंच गए। सभी ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषी लोगों को चिह्नित करके उन्हें अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। स्वजनों से पूछताछ के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जदयू कार्यकर्ता की मौत के बाद सड़क जाम 

जदयू कार्यकर्ता की हत्या के बाद रविवार की देर रात सड़क जाम कर दी गई। रात करीब नौ बजे जैसे ही पटना से लोगों को सूचना मिली की राजीव की मौत हो गई तो भीड़ आक्रमक हो गई। एकंगरसराय व आसपास के जदयू कार्यकर्ता व युवाओं की भीड़ चौक पर जुटने लगी। देखते ही देखते ढाई सौ लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दी। लोग बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी