JDU ने लालू और तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- हाथ पैर मारने से कुछ नहीं होगा, RJD को नकार चुकी है जनता

नीति आयोग की रिपोर्ट पर बिहार में सियासत लगातार जोर पकड़ती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रिपोर्ट आधार बनाकर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की तो जेडीयू ने भी पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी को जनता नकार चुकी है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:30 PM (IST)
JDU ने लालू और तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा-  हाथ पैर मारने से कुछ नहीं होगा, RJD को नकार चुकी है जनता
जेडीयू विधान पार्षद संजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। जागरण आर्काइव

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार में नीति आयोग की रिपोर्ट पर लगातार सियासत जारी है। विपक्ष लगातार इस रिपोर्ट को आधार बनाकर बिहार सरकार को घेरने में जुटा है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish KUmar)  पर हमला किया। तेजस्वी के इस सियासी वार पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी पलटवार किया है।  प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष व विधान पार्षद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष को यह जानना चाहिए कि किसी दृष्टिहीन को भी बिहार का विकास दिख सकता है। बिहार में हुए विकास को महसूस किया जा सकता है।

'लालू- तेजस्वी को नकार चुकी है जनता'

संजय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि नीतीश कुमार समस्याओं को दूर करने वाले लोगों में हैं। नीति आयोग और तमाम संस्थाएं क्या कहती हैं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार की जनता नीतीश कुमार के विकास पर विश्वास करती है जो अहम बात है। संजय ने कहा कि विगत सोलह वर्षों से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव लगातार हाथ-पैर मार रहे है लेकिन बिहार की जनता आखिर उन्हें क्यों नकार दे रही है? वजह साफ है कि लोग बिहार की कानून व्यवस्था व अस्मिता पर सोचते है। उन्हें पता है कि नीतीश कुमार ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त रख सकते हैं।

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा बिहार : रणवीर नंदन

राज्य ब्यूरो, पटना : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधान पार्षद डा. रणवीर नंदन ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार को पहला स्थान मिलना यह दर्शाता है कि यह प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वह वक्त बीत चुका जब पिछड़ेपन को बिहार के साथ जोड़ दिया गया था। डा. रणवीर नंदन ने कहा कि दिल्ली में संपन्न अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले मे 24 राज्यों की प्रदर्शनी लगी थी। साथ मे कुछ विदेशों के स्टाल भी थे। इन सभी प्रदर्शनियों में बिहार नंबर एक बना है। यह सफलता बिहार सरकार ने सीमित संसाधनों के बूते हासिल की है।

chat bot
आपका साथी