बिहारः जगदानंद सिंह का ये वीडियो जारी कर बोले जदयू अध्यक्ष ललन सिंह-मुझे बेहद खुशी हुई

ललन सिंह ने एक ट्वीट में राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद की प्रेस कांफ्रेंस की एक वीडियो क्लिप डालकर चुटकी ली है। उक्त क्लिप में जगदानंद यह कहते दिख रहे कि हम लालटेन युग से काफी आगे बढ़ चुके हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:16 PM (IST)
बिहारः जगदानंद सिंह का ये वीडियो जारी कर बोले जदयू अध्यक्ष ललन सिंह-मुझे बेहद खुशी हुई
राजद बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार की शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर हमला किया। अपने एक ट्वीट में जगदानंद सिंह की प्रेस कांफ्रेंस की एक वीडियो क्लिप डालकर उन्होंने चुटकी ली है। उक्त क्लिप में जगदानंद यह कहते दिख रहे हैं कि हम लालटेन युग से काफी आगे बढ़ चुके हैं। राजद अध्यक्ष की इस बात पर ललन सिंह ने लिखा कि- हमलोग और बिहार की जनता भी तो यही कह रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व और सुशासन के 15 साल-बेमिसाल काल में बिहार बहुत आगे बढ़ चुका है। अब लालटेन युग में लौटना कोई नहीं चाहता। आपके श्रीमुख से भी सुनकर बेहद खुशी हुई। वहीं एक अन्य ट्वीट में ललन ने राजद की उपलब्धियां गिनाने की बात कही।

जगदा बाबू,

हमलोग और बिहार की जनता भी तो यही कह रही है कि "श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व और #सुशासन_के_15_साल - बेमिसाल काल में बिहार बहुत आगे बढ़ चुका है, अब लालटेन युग में लौटना कोई नहीं चाहता।" आपके श्रीमुख से भी सुनकर बेहद ख़ुशी हुई..! pic.twitter.com/1Xs2q2K9GJ

— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh) (@LalanSingh_1) November 28, 2021

अपनी उपलब्धियां क्यों नहीं गिनवाते हैं?

ललन ने जगदानंद सिंह का एक और वीडियो भी पोस्ट करते हुए हमला किया। ललन ने कहा कि दिसंबर 1996 में जब गंगा-तीस्ता जलसंधि हुई थी तब केंद्र में आपकी ही पार्टी के समर्थन की सरकार थी और बिहार में भी लालटेन युग ही था, फिर इसके लिए असत्य बोलकर लोगों को क्यों बरगला रहे हैं! आप 15 वर्ष तक सिंचाई मंत्री भी रहे हैं, अपनी उपलब्धियां क्यों नहीं गिनवाते हैं?

जगदा बाबू,

दिसंबर 1996 में जब गंगा-तीस्ता जलसंधि हुआ था तब केंद्र में आपकी ही पार्टी के समर्थन की सरकार थी और बिहार में भी लालटेन युग ही था, फिर इसके लिए असत्य बोलकर लोगों को क्यों बरगला रहे हैं! आप 15 वर्ष तक सिंचाई मंत्री भी रहे हैं, अपनी उपलब्धियां क्यों नहीं गिनवाते हैं ? pic.twitter.com/6XPmY7Hd5k— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh) (@LalanSingh_1) November 28, 2021

chat bot
आपका साथी