जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हुए दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Bihar Politics बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती हो गए हैं। वे सोमवार को ही अस्‍पताल में भर्ती हो गए थे। उन्‍होंने खुद इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 02:12 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 02:18 PM (IST)
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हुए दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Politics: बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती हो गए हैं। वे सोमवार को ही अस्‍पताल में भर्ती हो गए थे। उन्‍होंने खुद इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है। उनके ट्वीट से जानकारी मिलते ही लोगों ने शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना शुरू कर दी है। राजद के प्रवक्‍ता चितरंजन गगन ने उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। इसके अलावा तमाम लोगों ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है। कुशवाहा ने मंगलवार की सुबह 9.35 बजे अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद की तस्‍वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

जानिए कैसा है कुशवाहा की तबीयत का हाल

कुशवाहा ने बताया कि वे कल से ही दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती हैं। उन्‍होंने बताया कि वे अपने स्‍वास्‍थ्‍य की नियमित जांच के लिए अस्‍पताल में भर्ती हुए हैं। उनके ट्वीट के मुताबिक चिंता करने वाली कोई बात फिलहाल नहीं है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद उनके अस्‍पताल से छुट्टी मिलने की बात तय होगी। वे हाल में बिहार के कई जिलों का दौरा कर लौटे थे। राज्‍य में संगठन की मजबूती के लिए उन्‍होंने जिलों का दौरा हाल में ही शुरू किया है। इस क्रम में वे राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों में कई दिनों तक भ्रमण करते रहे हैं।

कुशवाहा के समर्थक चिंतित

कुछ ही महीने पहले आरएलएसपी के विलय के बाद उपेंद्र कुशवाहा की जदयू में वापसी हुई थी। उनको पार्टी में आते ही संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। जदयू से उनका पुराना नाता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी उनके नाम की चर्चा चली थी, बाद में ललन सिंह को इस पद के लिए चुना गया। कुशवाहा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से बिहार में उनके समर्थक चिंतित हैं। हालांकि उन्होंने खुद कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है।

chat bot
आपका साथी