बिहारः उपेंद्र कुशवाहा बोले- इशारों से मिल रहा संकेत, पाला बदल सकते हैं महागठबंधन के विधायक

राजग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। माहौल को देखते हुए विपक्ष की ओर से नीतीश सरकार पर कटाक्ष किया जाना जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष के बयानों पर जवाब दिया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:34 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 03:34 PM (IST)
बिहारः उपेंद्र कुशवाहा बोले- इशारों से मिल रहा संकेत, पाला बदल सकते हैं महागठबंधन के विधायक
जनता दल यूनाइडेट (जदयू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जनसंख्या नियोजन का मसला अभी शांत नहीं हुआ था कि जाति जनगणना पर बीजेपी और जदयू आमने-सामने हो गई। इधर, रही सही कसर मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी के फूलन देवी प्रकरण ने पूरी कर दी। माहौल को देखते हुए विपक्ष की ओर से नीतीश सरकार पर कटाक्ष किया जाना जारी है। इसबीच जनता दल यूनाइडेट (जदयू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष के बयानों पर जवाब दिया है। उनका कहना है कि महागठबंधन के नेताओं से उनकी बातचीत चल रही है। 

मीडिया से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी कोशिश दूसरे दल के अंदरूनी मामले में दखल देने की नहीं है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के बहुत से नेताओं से मैं संपर्क में हूं। अंदखाने में क्या चल रहा है वह यह बताते हैं। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि आगे आने वाले समय में विपक्षी नेताओं की जो बेचैनी है वो परिणीति तक जरूर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी ओर से कोई कोशिश नहीं है पर उनके धैर्य की बात है। एनडीए में मची खींचतान पर उपेंद्र ने कहा कि घर में पांच लोग होते हैं तो यह सब चलता है, सब ठीक कर लिया जाएगा। मुकेश सहनी की नाराजगी से जुड़े सवाल पर बचते हुए उपेंद्र ने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है, स्थिति बेहतर से बेहतरीन कर ली जाएगी। बता दें कि राजद में खींचतान जनसंख्या नियोजन पर नीतीश के दिए बयान से शुरू हुई थी। सीएम ने जनता दरबार कार्यक्रम से निकलते समय मीडिया से बातचीत में कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाकर काम करना संभव नहीं है। अगर कोई राज्य इसे करना चाहें तो करें, पर कानून से यह ठीक तरीके से संभव नहीं हो सकेगा। 

chat bot
आपका साथी