बिहार की बस पर बैठकर यूपी, झारखंड और ओडिशा के इन जिलों तक आना-जाना होगा आसान, देखें रूट

बिहार से अब यूपी जाना आसान होगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर समेत राउरकेला सुंदरगढ़ रायरंगपुर बालासोर बारीपदा जैसे शहर जल्द ही बिहार से बस सेवा से जुड़ जाएंगे। परिवहन विभाग ने बिहार से ओडिशा के बीच 11 रूट तय कर परमिट के लिए आवेदन मांगे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:45 PM (IST)
बिहार की बस पर बैठकर यूपी, झारखंड और ओडिशा के इन जिलों तक आना-जाना होगा आसान, देखें रूट
बिहार से कई रूटों पर बस चलेगी। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर समेत राउरकेला, सुंदरगढ़, रायरंगपुर, बालासोर, बारीपदा जैसे शहर जल्द ही बिहार से बस सेवा से जुड़ जाएंगे। परिवहन विभाग ने बिहार से ओडिशा के बीच 11 रूट तय कर परमिट के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा बिहार के विभिन्न शहरों से झारखंड के लिए 200 जबकि उत्तर प्रदेश के लिए 20 से अधिक नई रूटों पर बस सेवा का विस्तार किया जाना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए करीब आधा दर्जन मार्गों का चयन निजी संचालन के लिए किया गया है। इसके पूर्व पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई शहरों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिनकी सूची तैयार कर ली गई है।

सबसे अधिक बसें झारखंड के लिए

बिहार के विभिन्न शहरों से अभी झारखंड के लिए बसें चल रही हैं, मगर अब करीब 200 रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने की योजना है। पटना के अलावा, आरा, बक्सर, सासाराम, भभुआ, डिहरी, बिहारशरीफ, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर, सिवान, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी जैसे शहरों से झारखंड के रांची, देवघर, गुमला, टाटा, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग जैसे शहरों के बीच नई बसें चलाई जानी हैं। 

16 अगस्त तक करें आवेदन

राज्य वाहन प्राधिकार ने ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के शहरों के परमिट के लिए इच्छुक वाहन स्वामियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत ऑनलाइन माध्यम से 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा 16 अगस्त तक उस आवेदन की हार्ड कॉपी भी परिवहन विभाग के कार्यालय भेजनी है। 

बिहार-ओडिसा के लिए तय रूट

पटना से रायरंगपुर वाया हजारीबाग, रांची

बिहारशरीफ से बारीपदा वाया रांची, टिनिंग

पटना से बालासोर वाया रांची, जामसोला

पटना से भुवनेश्वर वाया रांची, हजारीबाग

पटना से राउरकेला वाया बीरमित्रापुर

सासाराम से राउरकेला वाया डाल्टेनगंज, गुमला

राजगीर से राजगंगपुर वाया डोभी, सिमडेगा

गया से सुंदरगढ़ वाया रांची, टाटा, कुरदा

दरभंगा से रायरंगपुर वाया नवादा, रांची, टाटा

भागलपुर से राउरकेला वाया दुमका, जामतारपुर

बिहार-उत्तरप्रदेश के लिए रूट

पटना-वाराणसी वाया आरा, बक्सर

दरभंगा-भदोही वाया वाराणसी, सेवापुरी

गया-सारनाथ वाया वाराणसी, डेहरी

पटना-बलिया वाया आरा, बक्सर

आजमगढ़-मुजफ्फरपुर वाया बलिया

वाराणसी-गया वाया औरंगाबाद

लखनऊ-गया वाया वाराणसी

देवरिया-पटना

वाराणसी-डेहरी

रामनगर-भभुआ वाया जमालपुर, चकिया

बलिया-बक्सर वाया फेफना, बयानी

अलीनगर-डेहरी

भभुआ-वाराणसी वाया धरौली, चंदौली

पटना-गोरखपुर वाया हाजीपुर, देवरिया

बक्सर-उजियारघाट

छपरा-बलिया वाया बैरिया

chat bot
आपका साथी