IRCTC, Indian Railway News: दिल्‍ली- मुंबई से बिहार आने की मची होड़, यहां जानिए ट्रेनों में सीटों का हाल

IRCTC Indian Railway News मुंबई पुणे नागपुर हैदराबाद वास्कोडिगामा नई दिल्ली बेंगलुरु समेत अन्य शहरों से आने वाली तमाम ट्रेनें हाउसफुल होकर बिहार पहुंच रही हैं। यहां आपको बिहार से गुजरने वाली प्राय सभी महत्‍वपूर्ण ट्रेनों में सीटों की उपलब्‍धता की जानकारी मिलेगी।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:21 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:21 AM (IST)
IRCTC, Indian Railway News: दिल्‍ली- मुंबई से बिहार आने की मची होड़, यहां जानिए ट्रेनों में सीटों का हाल
बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों का हाल यहां जानिए। प्रतीकात्‍म तस्‍वीर

पटना, चंद्रशेखर। IRCTC, Indian Railway News: कोरोना संक्रमण के महामारी का रूप लेने के बाद दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai) व पुणे (Pune) समेत दूसरे शहरों में रह रहे प्रवासियों में घर लौटने की होड़ मच गई है। नतीजा यह हो रहा है कि मुंबई, पुणे, नागपुर (Nagpur), हैदराबाद (Haidarabd), वास्कोडिगामा (Vasco-de-gama), नई दिल्ली (New Delhi), बेंगलुरु (Bengluru) समेत अन्य शहरों से आने वाली तमाम ट्रेनें हाउसफुल होकर पहुंच रही हैं। किसी भी ट्रेन में कोई भी जगह नहीं है। तत्काल टिकट को लेकर लोग देर रात से ही काउंटर पर कतार में खड़े हो जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें दूसरे दिन निराशा ही हाथ लग रहा है।

सबसे अधिक भीड़ दिल्‍ली से पटना की ट्रेनों में

पटना की ओर आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी कतारें लगी हैं। एक-एक सीट पर तीन से चार यात्री बैठकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। सर्वाधिक ट्रेनें भी दिल्ली-पटना रेलखंड पर चलाई जा रही हैं और सबसे अधिक भीड़ भी इन्हीं ट्रेनों में रह रही हैं। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन को लेकर फैक्ट्रियों में कामधाम बंद हो गया है। प्रवासियों को भोजन के लाले पड़ने लगे हैं। ऐसी स्थिति में घर लौटने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। यहां हम आपको विभिन्‍न ट्रेनों में सीट उपलब्‍धता की जानकारी दे रहे हैं। ध्‍यान रखें कि यह उपब्‍धता सामान्‍य श्रेणी की सीटों के लिए है। तत्‍काल के लिए टिकट बुकिंग में सीटें उपलब्‍ध मिल सकती हैं।

वापसी में पूरी तरह खाली सीटों को लेकर जा रहीं ट्रेनें

बिहार की ओर आने वाली ट्रेनों में बर्थ न मिलने पर यात्री देर रात से ही तत्काल कोटे से टिकट के लिए मारामारी जारी है। वहीं दूसरी ओर, इसके ठीक विपरीत पटना से वापस लौटने वाली ट्रेनें ढनढन खाली होकर लौट रही हैं। नई दिल्ली हो या मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें हों इनमें अभी भी काफी बर्थ खाली है।

दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की स्थिति

02550 आनंदविहार कामख्या स्पेशल - हाउसफुल, 03392 आनंदविहार राजगीर स्पेशल - हाउसफुल, 02268 आनंद विहार हावड़ा दोरंतो - हाउसफुल, 02392 नई दिल्ली श्रमजीवी एक्स - हाउसफुल, 02368 आनंद विहार भागलपुर स्पेशल - हाउसफुल, 03258 जनसाधारण एक्स - हाउसफुल, 02424 नई दिल्ली गुवाहाटी राजधानी हाउसफुल, 02310 नई दिल्ली राजेन्द्र नगर राजधानी हाउसफुल, 02394 नई दिल्ली राजेन्द्र नगर संपूर्णक्रांति हाउसफुल, 02872 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध स्पेशल हाउसफुल, 03484 दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस हाउसफुल, 05956 ब्रह्मपुत्र एक्स स्पेशल हाउसफुल, 05484 महानंदा स्पेशल हाउसफुल, 02466 बाबा वैद्यनाथधाम स्पेशल हाउसफुल, 02304 पूर्वा एक्सप्रेस हाउसफुल, 02502 अगरतल्ला राजधानी हाउसफुल

मुंबई से आने वाली ट्रेनें

09181 बांद्रा दानापुर - हाउसफुल, 01153 मुंबई - दानापुर स्पेशल - हाउसफुल, 05548 एलटीटी गुवाहाटी - हाउसफुल, 02362 सीएसटीएम आसनसोल - हाउसफुल, 01189 सीएसटीएम दानापुर - हाउसफुल, 03202 कुर्ला एक्सप्रेस - हाउसफुल, 02141 एलटीटी पाटलिपुत्र स्पेशल - हाउसफुल, 02149 पुणे दानापुर हाउसफुल, 02792 सिकंदराबाद दानापुर हाउसफुल, 02295 संघमित्रा एक्स हाउसफुल

दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति

02549 आनंद विहार कामख्या स्पेशल - उपलब्ध, 03391 आनंदविहार राजगीर स्पेशल - उपलब्ध, 02267 आनंदविहार हावड़ा दोरंतो - उपलब्ध, 02391 नई दिल्ली श्रमजीवी एक्स - उपलब्ध, 02367 आनंदविहार भागलपुर स्पेशल - उपलब्ध, 03257 जनसाधारण एक्स - 2000 सीटें उपलब्ध, 02423 नई दिल्ली गुवाहाटी राजधानी उपलब्ध, 02309 नई दिल्ली राजेन्द्र नगर राजधानी उपलब्ध, 02393 नई दिल्ली राजेन्द्र नगर संपूर्णक्रांति उपलब्ध, 02871 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध स्पेशल उपलब्ध, 03483 दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस उपलब्ध, 05955 ब्रह्मपुत्र एक्स स्पेशल उपलब्ध, 05483 महानंदा स्पेशल उपलब्ध, 02465 बाबा वैद्यनाथधाम स्पेशल उपलब्ध, 02303 पूर्वा एक्सप्रेस उपलब्ध, 02501 अगरतल्ला राजधानी उपलब्ध

मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें

09182 दानापुर बांद्रा - उपलब्ध, 01153 मुंबई - दानापुर स्पेशल - उपलब्ध, 05548 एलटीटी गुवाहाटी - उपलब्ध, 02362 सीएसटीएम आसनसोल - हाउसफुल, 01189 सीएसटीएम दानापुर - उपलब्ध, 03202 कुर्ला एक्सप्रेस - उपलब्ध, 02141 एलटीटी पाटलिपुत्र स्पेशल - उपलब्ध, 02149 पुणे दानापुर - उपलब्ध, 02792 सिकंदराबाद दानापुर - उपलब्ध, 02295 संघमित्रा एक्स - उपलब्ध

chat bot
आपका साथी