INPICS Bihar Panchayat Chunav 2021: बारिश के बीच वोटरों में दिखा उत्साह, तस्वीरों में देखिए; गांव की सरकार चुनने का जज्बा
INPICS Bihar Panchayat Chunav 2021 बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर बुधवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। गांव की सरकार चुनने को लेकर महिलाओं की भागीदारी देखते बनी । तस्वीरों में देखिए मतदान के अलग-अलग रंग।
पटना, जागरण टीम। INPICS Bihar Panchayat Chunav 2021 : बिहार में बुधवार को चौथे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिय शुरू हुई। कई जिलों में बारिश के बीच वोटरों में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। पटना, सिवान, वैशाली, नालंदा, बक्सर, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, भोजपुर, सारण, अरवल और जहानाबाद में मतदाता सुबह से ही बूथ पर कतार में खड़े दिखे। गांव की सरकार चुनने के लिए महिलाओं की सशक्त भागीदारी दिखने को मिली। गांव की सरकार चुनने के लिए चलने में लाचार कई बुजुर्ग वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर अपने परिवार के सहारे पहुंचे। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता ने कैसे अपने अधिकार का इस्तेमाल किया, वो तस्वीरों में देखिए।
(गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में काफी जोश देखा गया। अपने मतों का प्रयोग करने में कोई पीछे नहीं पीछे नहीं रहा।वोटिंग के दौरान वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड अंतर्गत आदर्श मतदान केन्द्र घटारों पर एक बुजुर्ग महिला को उसका पोता गोद में लेकर मतदान कराने पहुंचा।)
(गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं के बीच गजब का उत्साह दिखा गया। पटना के दुल्हिनबाजार बूथ पर एक दिव्यांग वोटर मतदान करने पहुंचा। )
(गोपालगंज में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखने को मिला। जिले के कटेया प्रखंड के रसौती मतदान केन्द्र पर मतदान के लिए सुबह से ही महिलाएं कतारों में खड़ी दिखीं।)
(नालंदा में बिहार पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिले के इस्लामपुर प्रखंड के बूथ संख्या 45 पर वोट डालने के लिए सुबह से ही महिलाएं लाइन में अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं।)