इनर व्हील ने ऑनलाइन मनाया डांडिया

हाथ में डांडिया तरह-तरह के डिजाइनर कपड़ों के साथ ऑनलाइन जमा रंग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 08:23 PM (IST)
इनर व्हील ने ऑनलाइन मनाया डांडिया
इनर व्हील ने ऑनलाइन मनाया डांडिया

पटना। हाथ में डांडिया, तरह-तरह के डिजाइनर कपड़ों के साथ सोमवार को इनर व्हील सौम्या द्वारा ऑनलाइन डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष शोभा प्रसाद ने सभी को संबोधित करते हुए नवरात्र की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सदस्यों ने माता के भजनों के साथ की। इसके बाद एक से बढ़कर फिल्मी और लोकगीतों पर महिलाओं की मस्ती चलती रही। क्लब द्वारा फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने तरह-तरह के रूप धारण कर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों का अहम योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी