बिहार, झारखंड व यूपी में ट्रेनों के परिचालन पर संकट! पूर्व मध्य रेलवे के दो हजार से अधिक कर्मी संक्रमित
Railway Workers Infected with Coronavirus पूर्व मध्य रेल में 2250 कर्मचारी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। परिचालन से सीधे जुड़े 1000 से अधिक ऐसे कर्मचारी हैं जो कोविड संक्रमित हो चुके हैं। इसका असर सीधे ट्रेनों के परिचालन पर पड़ सकता है।
पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Coronavirus Update News: कोरोना संक्रमण के दौर में यात्रियों की सेवा में लगे सैंकड़ों रेल कर्मचारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अकेले पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में लगे 2250 कर्मचारी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो वेतन कटने के डर से जांच रिपोर्ट को उजागर नहीं करना चाह रहे हैं। पूर्व मध्य रेल में परिचालन से सीधे जुड़े 1000 से अधिक ऐसे कर्मचारी हैं जो कोविड संक्रमित हो चुके हैं। इसका असर सीधे ट्रेनों के परिचालन पर पड़ सकता है। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों अथवा दफ्तरों में तैनात 384 लोको पायलट अथवा सहायक लोको पायलट कोरोना संक्रमित हैं।
अकेले दानापुर में 92 ट्रेन ड्राइवर हो चुके संक्रमित
अकेले दानापुर मंडल के 92 लोको पायलट संक्रमित हैं। सबसे अधिक सोनपुर में 101 लोको पायलट संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर पं.दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल है जहां 98 लोको पायलट संक्रमित हो चुके हैं। सबसे कम धनबाद मंडल के 46 लोको पायलट संक्रमित हैं। इसी तरह ट्रेनों के परिचालन में अहम भूमिका निभाने वाले 136 गार्ड संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। इनमें सर्वाधिक दानापुर मंडल के 46 गार्ड संक्रमित हो चुके हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 2250 से अधिक रेलकर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 55 रेलकर्मियों की मौत हो चुकी है।
पूर्व मध्य रेल के 2250 कर्मचारी संक्रमित, बढ़ेगी परेशानी परिचालन से जुड़े एक हजार से अधिक रेलकर्मी पॉजिटिवपूर्व मध्य रेल में इतने रेलकर्मी हैं संक्रमित
लोको पायलट - 186
सहायक लोको पायलट - 205
गार्ड - 140
स्टेशन मास्टर - 185
टीटीई - 403
दानापुर मंडल का हाल
लोको पायलट - 43
सहायक लोको पायलट 49
गार्ड 49
स्टेशन मास्टर 66
सोनपुर मंडल का हाल
लोको पायलट - 45
सहायक लोको पायलट 56
गार्ड 28
स्टेशन मास्टर 27
समस्तीपुर मंडल का हाल
लोको पायलट - 29
सहायक लोको पायलट 26
गार्ड 15
स्टेशन मास्टर 13
धनबाद मंडल का हाल
लोको पायलट - 27
सहायक लोको पायलट 19
गार्ड 18
स्टेशन मास्टर 42
डीडीयू मंडल का हाल
लोको पायलट - 45
सहायक लोको पायलट 55
गार्ड 31
स्टेशन मास्टर 34