PATNA CRIME: शादी के नाम पर महिला को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया था, जानिए कैसे रैकेट के चंगुल से आजाद हुई झारखंड की महिला

रैकेट में शामिल लोगों में राजस्थान के आठ और झारखंड के तीन आरोपित शामिल महिला को बेचने और झांसा देकर ले जाने के मामले में 11 के खिलाफ प्राथमिकी और जेल

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 10:15 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 10:22 AM (IST)
PATNA CRIME: शादी के नाम पर महिला को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया था, जानिए कैसे रैकेट के चंगुल से आजाद हुई झारखंड की महिला
PATNA CRIME: शादी के नाम पर महिला को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया था, जानिए कैसे रैकेट के चंगुल से आजाद हुई झारखंड की महिला

जेएनएन, पटना। शादी के नाम पर महिला को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया गया पर दो बच्‍चों की मां अपनी सूझबूझ और पुलिस की मदद से अपराधियों के चंगुल से बचकर निकल भागी। मामला झारखंड के धनबाद जिले के झरिया स्थित एना कोठी का है। शादी के नाम पर महिला को 1.80 लाख रुपये में बेचने के मामले में रविवार को 11 आरोपितों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर उपकारा शेरघाटी भेज दिया गया। शनिवार को गया में जीटी रोड पर पीडि़ता और रैकेट से जुड़े लोगों को वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पड़ोसियों ने दिया शादी का झांसा

थानाध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने बताया कि स्वर्गीय रितेश यादव की पत्नी कंचन देवी झरिया में दो बच्चों के साथ रहती थी। पति की मृत्यु के बाद पड़ोस में चौका बर्तन कर जीविकोपार्जन कर रही थी। पड़ोसी मंजू देवी और गुडिय़ा झा द्वारा कंचन को शादी करा देने पर सहमत किया गया। कंचन झांसे में आ गई। झारखंड की दोनों महिलाओं ने शादी के नाम पर अवैध धंधे में संलिप्त राजस्थान के एक रैकेट के हाथों कंचन को 01 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया।

राजस्थान के चितौडग़ढ़ से पहुंचा रैकेट

शुक्रवार को राजस्थान के चितौडग़ढ़ से रैकेट का नौ सदस्यीय दल जिसमें 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल थे, झरिया के एनाकोठी पहुंचा। रात्रि में कथित तौर पर दिखावे के लिए शादी की रस्म पूरी हुई। शनिवार की सुबह कंचन को लेकर एक वाहन द्वारा उदयपुर की ओर लौट रहे थे। उसके दो बच्चों को वहीं छोड़ दिया गया था।  कंचन ने पुलिस को बताया कि जब बच्चों को नहीं ले जाने की बात पता चली तो उसे संदेह हुआ।

शौच का बहाना कर पुलिस से कही सारी बात

सुबह विदाई के लिए गाड़ी में बैठाया गया। झरिया से वाहन गया के शेरघाटी के गोपालपुर पहुंचा। सड़क पर जाम लगा था। पुलिस गश्त करती दिखी। शौच का बहाना बनाकर गाड़ी से उतरी। जैसे ही पुलिस दिखी बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। जबरन ले जाने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी तब रैकेट का खुलासा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के सेक्स रैकेट द्वारा उक्त महिला को रुपए देकर खरीदा गया है। कंचन देवी के बयान पर शेरघाटी थाना में कांड संख्या 318 /20 दर्ज की गई।

इन्हें किया गया गिरफ्तार :

थानाध्यक्ष ने बताया कि 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इसमें कैलाश साव, पुष्कर साव, सुखी बाई, सुशीला साहू, नारायणी साह, वैजू साह, दिलीप साह, चालक कालू लाल सभी ग्राम अंजनखेड़ा थाना आकोला जिला चित्तौडग़ढ़ राजस्थान, मंजू देवी और गुडिय़ा झा झरिया शामिल हैं, सभी को जेल भेजा गया। इन लोगों के मोबाइल नंबर को भी खंगाला जा रहा है। राजस्थान पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि रैकेट से जुड़े लोगों को पकड़ा जा सके।

chat bot
आपका साथी