सिवान में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चाकू घोंपकर युवक की हत्‍या, दूसरे की हालत नाजुक

सिवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो युवकों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। इसका विरोध करने पर दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। उनमें से एक की मौत अस्‍पताल में हो गई। दूसरे का इलाज किया जा रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:02 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:48 AM (IST)
सिवान में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चाकू घोंपकर युवक की हत्‍या, दूसरे की हालत नाजुक
सदर अस्‍पताल में चल रहा घायल का उपचार। जागरण

सिवान, जागरण संवाददाता। जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन गांव में बीती रात मोबाइल छीनने का विरोध करने पर दो युवकों पर बदमाशों ने चाकू से  हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्‍टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान नीतेश के रूप में की गई है। घायल युवक रोशन कुमार मांझी है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही चाकू भी बरामद कर लिया है।

एक को डाक्‍टर ने मृत घोषित किया 

जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन धनुक टोला गांव में बुधवार की देर रात की यह घटना है। चौकी हसन निवासी नीतीश कुमार महतो और रौशन मांझी को दीनदयालपुर गांव निवासी सुरेश साह के पुत्र गोलू कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि रौशन मांझी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

दोस्‍तों के साथ मिलकर घोंप दिया चाकू 

मृतक के स्वजनों ने बताया कि नीतीश कुमार और रौशन दोनों शौच करने के लिए खेत की तरफ गए थे। वहां से लौट कर गांव स्थित सड़क के  किनारे पुल पर बैठ कर बात कर रहे थे तभी दीनदयालपुर गांव निवासी गोलू कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। वे दोनों युवकों से मोबाइल छीनने लगा। इसका विरोध करने पर गोलू कुमार ने दोनों दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपित दीनदयालपुर गांव के गोलू कुमार के साथ अभिषेक कुमार व शीबू कुमार को घर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। इधर घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। 

chat bot
आपका साथी