पालीगंज में बदमाशों ने शिक्षक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

खिड़ीमोड़ थाना के काढेकुढा गाव में शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक पर फायरिंग कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:32 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 01:32 AM (IST)
पालीगंज में बदमाशों ने शिक्षक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे
पालीगंज में बदमाशों ने शिक्षक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

पटना पालीगंज। खिड़ीमोड़ थाना के काढेकुढा गाव में शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक को खदेड़कर गोली मारने का प्रयास किया। इस दौरान मिस फायर हो जाने की वजह से शिक्षक बाल-बाल बच गये। फायरिग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकजुट हो गए और बदमाशों को खदेड़ दिया। इस दौरान बदमाश एक रायफल, एक पिस्तौल व दो कारतूस घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर खिड़ीमोड़ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शिक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की रात घर जा रहे थे तभी बगल की संजू देवी के घर से अरबिंद कुमार ने रायफल से गोली चला दी। लेकिन गोली मिस कर गया। बाद में कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग करने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों को जुटते देख बदमाश भाग निकले। अरबिंद कुमार के खिलाफ पूर्व में पालीगंज थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक रायफल, पिस्तौल एवं एक जिंदा कारतूस के साथ ही एक मिस फायर कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक को खदेड़कर गोली मारने का प्रयास किया

एक रायफल, पिस्तौल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है

फायरिग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकजुट हो गए और बदमाशों को खदेड़ दिया

मस फायर हो जाने की वजह से शिक्षक बाल-बाल बच गये

जांच में जुटी पुलिस

राजीव नगर में भी फायरिंग

chat bot
आपका साथी