Gopalganj: खेत गया पति इधर पत्‍नी को लेकर कोई हो गया फरार, घर में अकेली बैठी बच्‍ची ने यह कहा

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से एक महिला का किसी ने गाड़ी से अपहरण कर लिया। इस बाबत महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला की बच्‍ची ने बताया कि मम्‍मी मौसी के यहां जाने की बात बोलकर गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:28 PM (IST)
Gopalganj: खेत गया पति इधर पत्‍नी को लेकर कोई हो गया फरार, घर में अकेली बैठी बच्‍ची ने यह कहा
गोपालगंज में महिला के अपहरण की प्राथमिकी। प्रतीकात्‍मक फोटो

भोरे(गोपालगंज), संवाद सूत्र। भोरे थाना क्षेत्र के छठियांव गांव की एक महिला का अपहरण घर से कर लिया गया। उसे गाड़ी में बिठाकर अपहर्ता ले भागे। इस बाबत अपहृत महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना उस समय हुई जब महिला का पति अपनी मां तथा भाई के साथ खेत में काम करने गया था। इसी दौरान महिला का अपहरण कर लिया गया। खेत से घर लौटने के बाद घटना का पता चलने पर युवक ने भोरे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

घर में अकेली बैठी थी सात वर्ष की बेटी 

बताया जाता है कि छठियावं गांव निवासी एक युवक अपनी मां तथा भाई के साथ खेत में काम करने गया था। युवक की पत्‍नी अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ घर में थी। खेत मेंं काम करने के बाद युवक जब अपने घर लौटा तो देखा कि उसकी पुत्री अकेली घर के दरवाजे के पास बैठी है। पूछने पर उसने बताया कि मां किसी की गाड़ी पर बैठकर मौसी के यहां जाने की बात कहकर चली गई है। यह सुनकर महिला का पति परेशान हो उठा। उसने अपनी पत्‍नी के मोबाइल पर काल लगाया। लेकिन  मोबाइल बंद मिला। इसके बाद रिश्तेदारोंं तथा आसपास मेंं खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब पीड़ि‍त युवक थाने पहुंचा। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कराई। 

अपहरण हुआ या मामला कुछ और 

इधर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। महिला की पुत्री के अनुसार वह मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकली। इसका मतलब है जिसके साथ वह गई वह उसका परिचित होगा। पुलिस कई बिंदुओं  को ध्‍यान में रखकर छानबीन में जुटी है। महिला के मोबाइल काे सर्विलांस पर रखकर जांच की जा रही है। इस  मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल से भी पुलिस छानबीन में जुटी है। अब देखना है कि मामला क्‍या सामने आता है। 

chat bot
आपका साथी