दानापुर में मास्क लगाने को लेकर मारपीट व फायरिग, चार घायल

दानापुर। थाना क्षेत्र के आसोपुर में बुधवार की रात मास्क को लेकर दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 01:41 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 01:41 AM (IST)
दानापुर में मास्क लगाने को लेकर मारपीट व फायरिग, चार घायल
दानापुर में मास्क लगाने को लेकर मारपीट व फायरिग, चार घायल

दानापुर। थाना क्षेत्र के आसोपुर में बुधवार की रात मास्क को लेकर दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। पहली घटना आसोपुर में घटी, जहां मास्क लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिग हुई। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एक व्यक्ति को गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना पर दानापुर पुलिस दलबल के साथ पहुंची और छानबीन कर दोनों जख्मी को अस्पताल ले गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को सुरेंद्र राय व सोनू के बीच मास्क नहीं लगाने को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद दोनों मे मारपीट होने लगी। इसमें दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और मारपीट होने लगी। सुरेंद्र राय के भाई उपेंद्र ने बताया कि मारपीट व फायरिग में चाचा रामभरोसा घायल हो गए हैं। उन्हें गोली लगी है। अपर थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मास्क को लेकर मारपीट हुई है। घटना में गोली भी चली है, जिसमें सुरेंद्र के चाचा रामभरोसा को पेट में छर्रा लगा है। उसका इलाज परिवार के लोग करा रहे हैं। उधर, दूसरी घटना थाना क्षेत्र के आसोपुर की वास्तु विहार सोसाइटी निवासी संजीत कुमार ओझा व दिलीप कुमार के साथ घटी। बताया जाता है कि दोनों देर शाम में सामान लेने बाहर निकले थे। दोनों पावर ग्रिड के पास सब्जी खरीद रहे थे। तभी 15-20 युवक आए और मास्क पहनने की बात करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों को जख्मी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया, दोनों मामलों में जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी