Bihar: राजा की आएगी बरात फिल्‍म की आई याद, लेकिन इस वजह से सांसत में है वर-वधू की जान

सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में दुष्‍कर्म के आरोपित की शादी गुरुवार रात पीड़ि‍ता से कराई गई। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद हुई शादी में पुलिस की नींद दो महीने बाद खुली। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच और 164 का बयान कराने को कहा।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:31 PM (IST)
Bihar: राजा की आएगी बरात फिल्‍म की आई याद, लेकिन इस वजह से सांसत में है वर-वधू की जान
दुष्‍कर्म के आरोपित और पीड़ि‍ता की शादी मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल। प्रतीकात्‍मक फोटो

मकेर (सारण), संवाद सूत्र। रानी मुखर्जी की एक फिल्‍म आई थी राजा की आएगी बरात। इस फिल्‍म में अभिनेत्री के साथ फिल्‍म का हीरो दुष्‍कर्म करता है। बाद में ऐसी परिस्थिति बनती है कि उसी से पीड़‍िता की शादी होती है। कुछ ऐसी ही स्थिति मकेर थाना क्षेद्ध के पीर मकेर में हुई है। परिवार और समाज की रजामंदी से गुरुवार रात दुष्‍कर्म के आरोपित और पीड़‍िता की शादी हुई। लेकिन ऐन वक्‍त पर पुलिस प्रकट हुई। वह भी प्राथमिकी के करीब दो महीने बाद। पीड़‍िता की मेडिकल जांच और 164 का बयान कराने का दबाव देने लगी। साथ ही यह भी कहा कि ऐसा नहीं किया तो युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। यह सुनते ही लड़की ने चेतावनी दी है कि यदि उसके पति को गिरफ्तार किया गया तो वह आत्‍महत्‍या कर लेगी। 

दो महीने बाद खुली पुलिस की नींद 

बताया जाता है कि करीब दो महीने पहले युवक पर युवती से दुष्‍कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि तब से पुलिस ने इसे ठंडे बस्‍ते में डाल रखा था। इधर गुरुवार की रात सबकी सहमति से आरोपित की शादी उस लड़की से कराई गई। पुलिस को इसका पता चला। पुलिस ने लड़की के पिता को कॉल कर कहा कि लड़की की मेडिकल जांच और 164 का बयान कराइए नहीं तो दूल्‍हा को शादी के दिन गिरफ्तार कर लेंगे। लड़की और लड़के के स्‍वजनों में शादी की रात भर भय बना रहा कि कहीं पु‍लिस न पहुंच जाए।  

लड़की ने डीआइजी और एसपी को लिखा पत्र 

पुलिस का कहना है कि इस बाबत लड़की ने ही तीन मई को दुष्‍कर्म की  प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसलिए कानूनी प्रक्रिया का पालन तो करना होगा। इधर लड़की ने सारण के डीआइजी और एसपी को आवेदन देकर कहा है कि यदि पुलिस गिरफ्तारी करती है तो वह आत्‍महत्‍या कर लेगी। लड़की के पिता ने भी वरीय अधिका‍रियों को इसकी सूचना दी है। अपर थानाध्‍यक्ष अंसार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि वे मामले में अनुसंधानक हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वे कई बार पीड़‍िता का बयान लेने पहुंचे। लेकिन उसे पुलिस के सामने नहीं लाया गया। इस बीच पता चला कि उनकी शादी हो रही है। कानून के हिसाब से हम काम कर रहे हैं। लड़की कोर्ट में बयान दर्ज कराए। वैसे मामले में वरीय अधिकारियों का जो निर्देश होगा वैसा किया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी