Bhojpur: कद्दू के पौधे लगाने खेत में गए युवक को मारी गोली, पेट में लगकर हाथ से भी हुई आरपार

भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। वह खेत में काम करने गया था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पेट के आरपार होकर गोली हाथ को छेदकर निकल गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:28 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:28 AM (IST)
Bhojpur: कद्दू के पौधे लगाने खेत में गए युवक को मारी गोली, पेट में लगकर हाथ से भी हुई आरपार
घायल युवक का सदर अस्‍पताल में चल रहा इलाज। जागरण

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव स्थित खेत में गुरुवार रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। हमले में घायल 20 वर्षीय  रोहित पांडेय  इमादपुर गांव निवासी नीरज पांडेय का पुत्र है। जख्मी युवक को गोली नाभी से ऊपर व पेट के बीचो-बीच लगी है, जो पेट को छेदते हुए उसके बाएं हाथ में लग कर आर पार हो गई है। आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सोन नदी किनारे गया था तभी वारदात

इधर ,जख्मी के पिता नीरज पांडेय ने बताया कि गांव स्थित खेत में लौकी की रोपनी करने के लिए अपने बेटे के साथ  खेत में गए हुए थे।इस बीच वे शौच करने के लिए नदी किनारे चले गए।उसी दौरान हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वे दौड़े हुए आए तो बेटे को जमीन में खून से लथपथ पड़ा देखा। यह देखकर वे सन्‍न रह गए। उन्‍होंने शोर मचाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।

छानबीन में जुटी पुलिस

दूसरी ओर युवक को गोली किसने और क्यों मारी है,इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पीरो डीएसपी के निर्देश पर इमादपुर पुलिस छानबीन में लगी हुई है। जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत में हैं। आए दिन इस तरह की वारदात हो रही है। पुलिस की तमाम कवायदों और प्रयासों के बावजूद जिस तरह से अपराध की घटनाएं हो रही हैं, यह चिंता का विषय तो है ही।  

chat bot
आपका साथी