अवैध संबंध या जमीन विवाद: नालंदा में आपस में झगड़ रहे थे दो भाई, पड़ोसी ने आकर मार दी गोली

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो भाई के झगड़े में पड़ोसी कूद पड़ा। उसने एक भाई का पक्ष लेते हुए दूसरे को गोली मार दी। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। कुछ लोग अवैध संबंध भी बता रहे हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:06 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:06 PM (IST)
अवैध संबंध या जमीन विवाद: नालंदा में आपस में झगड़ रहे थे दो भाई, पड़ोसी ने आकर मार दी गोली
दो भाई के झगड़े के दौरान पड़ोसी ने एक को मारी गोली। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

सरमेरा (नालंदा), संवाद सूत्र। जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के धनमा काजीचक गांव में दो भाइयों के झगड़े में पड़ोस का एक युवक कूद पड़ा। एक भाई की तरफदारी करते हुए दूसरे भाई सुमन कुमार को गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी है। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी निशानदेही पर आरोपित लल्लू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

आपस में झगड़ रहे थे दो भाई तभी आया पड़ोसी 

बताया जाता है कि सुरेश राम के दो बेटों के बीच झगड़ा हो रहा था। थी। इसके पीछे मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि आरोपित लल्‍लू सुमन के भाई का दोस्‍त है। सुमन के भाई ने साझे की कोई जमीन लल्‍लू के नाम एग्रीमेंट कर दी थी। इसका विरोध सुमन कर रहा था। इसी को लेकर घर में दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। इसी दौरान लल्‍लू आया और गोली चला दी। गोली सुमन के हाथ में जा लगी। घायल सुमन को स्‍थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।  

आरोपित को किया गया गिरफ्तार 

इस संबंध में सदर डीएसपी डा शिब्‍ली नोमानी का कहना था कि दो भाइयों में आपस में ही किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक आया और गोली चला दी। घायल सुमन के बयान पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। हथियार की बरामदगी नहीं हो सकी है।  

अवैध संबंध की भी बात आ रही सामने 

घटना को लेकर स्‍थानीय कुछ लोगों का कहना है कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है। हालांकि विवाद जमीन का है या अवैध संबंध का यह स्‍पष्‍ट रूप से सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल इस घटना से गांव में दहशत का माहौल हो गया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी