Bihar Weather: बिहार में 14 डिग्री तक पहुंचा पारा, बादलों ने बढ़ाई चिंता; जानिए क्‍या कह रहा पटना का मौसम केंद्र

Bihar Weather Forecast बिहार में तापमान काफी तेजी से गिर रहा है। शनिवार को प्रदेश में गोपालगंज सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच बादलों की आवाजाही ने मौसम को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:11 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:11 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में 14 डिग्री तक पहुंचा पारा, बादलों ने बढ़ाई चिंता; जानिए क्‍या कह रहा पटना का मौसम केंद्र
बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम का म‍िजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में तापमान काफी तेजी से गिर रहा है। शनिवार को प्रदेश में गोपालगंज सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से तमिलनाडु से लेकर ओडिसा तक एक ट्रफ लाइन बन रही है। उसके कारण बिहार के आकाश में भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। उसके बाद राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश इलाके का आकाश साफ हो जाएगा। हालांकि इस दौरान तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा।

प्रदेश का पारा 14.3 पर आया, सुबह-शाम ठंड में वृद्धि तमिलनाडु से ओडिसा तक बनी है ट्रफ लाइन

सुबह-शाम सावधान रहने की जरूरत

मौसम विज्ञानियों की सलाह है कि सुबह-शाम मौसम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े जरूर पहनें। रात में खुले में बाहर रहना नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही सुबह में धूप निकलने के उपरांत ही घरों से बाहर निकलना बेहतर होगा।

chat bot
आपका साथी