बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने बदली राह तो हो जाएगा चिराग पासवान जैसा हाल, जदयू सांसद ने दी चेतावनी

बिहार के मंत्री मुकेश सहनी नाराज चल रहे हैं। इस बीच जदयू सांसद ने मुकेश सहनी को चेतावनी दी है। जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा है कि अगर मुकेश सहनी अलग राह पर चले तो उनका भी हाल चिराग पासवान की तरह हो जाएगा।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:15 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:15 PM (IST)
बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने बदली राह तो हो जाएगा चिराग पासवान जैसा हाल, जदयू सांसद ने दी चेतावनी
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान और मंत्री मुकेश सहनी। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की प्रतिमा प्रकरण के बाद से बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी नाराज चल रहे हैं। हालांकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश ने यह भी साफ किया है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) से बाहर नहीं होने वाले। इस बीच जनता दल यूनाइडेट के सांसद ने मुकेश सहनी को चेतावनी दी है। जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा है कि अगर बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी अलग राह पर चले तो उनका भी हाल चिराग पासवान की तरह हो जाएगा। मीडिया से बात करते हुए सुनील कुमार ने कहा कि चिराग मार्ग बदला तो सारे सांसद उनके खिलाफ हो गए। उन्होंने कहा कि अगर मुकेश सहनी भी ऐसा करेंगे तो सभी विधायक एनडीए में रह जाएंगे और वीआइपी के मुखिया का हाल चिराग पासवान वाला हो जाएगा। 

जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) जुड़ी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिसके जितने विधायक हैं, उसकी उतनी भागीदारी एनडीए में है। जदयू सांसद ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार सभी की बात सुनते हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी को ऐसी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।

नीतीश सरकार से कोई शिकायत नहीं

यूपी में हुए प्रकरण के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि उनकी नीतीश कुमार सरकार से कोई शिकायत नहीं है। एनडीए को लेकर थोड़ा मसला है, जिसे जल्द हल कर लिया जाएगा। बता दें कि सहनी उत्तर प्रदेश के 16 शहरों में फूलन देवी की मूर्तियां लगाना चाह रहे थे, लेकिन बनारस एयरपोर्ट से उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया। मुकेश सहनी को वाराणसी हवाई अड्डे से सीधे कोलकाता लौटा दिया गया। इसको लेकर सहनी नाराज हो गए और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमला किया। 

chat bot
आपका साथी