पटना में पति ने पत्नी की चार मंजिल से नीचे फेंककर ली जान, कई दिन बाद ससुराल लौटते ही हत्या

patna crime news बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को बड़ी वारदात हुई। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर में मंगलवार की रात 26 वर्षीय विवाहिता अन्नु कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:27 PM (IST)
पटना में पति ने पत्नी की चार मंजिल से नीचे फेंककर ली जान, कई दिन बाद ससुराल लौटते ही हत्या
पटना में पति ने पत्नी की छत से नीचे फेंककर जान ले ली। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जासं, पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को बड़ी वारदात हो गई। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर में मंगलवार की रात 26 वर्षीय विवाहिता अन्नू कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में चौथी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची जक्कनपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने जब्त में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। विवाहिता कई दिनों बाद मंगलवार की शाम सात बजे ही मायके से ससुराल लौटी थी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अन्नु के माता और पिता के साथ अन्य रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। लड़की के स्वजनों ने उसके पति पर छत से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

लड़की के स्वजन बोले-पति ने की है हत्या

जक्कनपुर थाने की पुलिस के पहुंचने पर लड़की के स्वजन थाने में जुट गए। उनका आरोप है कि पति ने ही उसे छत से फेंककर पत्नी की जान ली और तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया। वहीं जक्कनपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के घर वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि देर रात तक पुलिस को लिखित आवेदन नहीं मिला था।

कई दिनों बाद आज ही लौटी थी ससुराल

जक्कनपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात के बाद से पति घर पर नहीं मिला। उधर, मायके वालों का कहना है कि अन्नु की शादी गुड्डू कुमार से हुई थी। अन्नु का मायका फुलवारीशरीफ में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से मायके में ही थी। मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह विग्रहपुर स्थित ससुराल आई थी। देर रात तक उसकी मौत की सूचना मिली। वारदात के बाद मृतका के स्वजन काफी देर तक जक्कनपुर थाने में ही जुटे रहे। इधर, फुलवारीशरीफ निवासी अन्नू कुमारी की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

chat bot
आपका साथी