पति ने कमरे में पत्नी के सिर में गोली मारकर की हत्या, मोटिव तलाशने में जुटी नालंदा पुलिस

नालंदा में मंगलवार की सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद पति मौके से फरार हो गया है। बताया जाता है कि पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था लेकिन लॉकडाउन में वो गांव आ गया था।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:16 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:16 AM (IST)
पति ने कमरे में पत्नी के सिर में गोली मारकर की हत्या, मोटिव तलाशने में जुटी नालंदा पुलिस
नालंदा में पति ने की पत्नी की हत्या। सांकेतिक तस्वीर

कतरीसराय(नालंदा), संवाद सूत्र: नालंदा में एक पती ने पत्नी की मंगलवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर के इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिले के थाना क्षेत्र के बरीठ गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की सुबह सात बजे घाटी। महिला 40 वर्षीय शंभु पांडेय की पत्नी कंचन देवी है। गोली महिला के सिर में लगी है। घटना के बाद आरोपित पति घर से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि महिला के दोनों पुत्रों से पूछताछ की गई। अभी तक मामला पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। फिर भी जो जानकारी मिली है,उसके अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर बीते दो वर्षों से विवाद चल रहा था। सुबह में आरोपित पति ने गोली मार दी। 

छह महीने पहले हुआ था समझौता

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर विवाद व झगड़ा होता था। बताया जाता है कि आरोपित पति ने छह महीने पहले ही पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिसमें पत्नी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन बाद में थाने ने दोनों के बीच सझौता कराया था।

दिल्ली में मजदूरी करता था पति

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित पति दिल्ली में मजदूरी करता था लेकिन कोरोना काल में  लाक डाउन के वक्त वो गांव आ गया। उसके बाद से वो गांव में ही रहता था। आस पास के लोगों का कहना है कि दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता था। 

पत्नी की हत्या करने के बाद से आरोपित पति फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी