पटना में बीच सड़क पर युवक-युवती का हाईवोल्‍टेज ड्रामा, ट्रैफिक हुआ जाम तो पहुंची पुलिस, जानिए मामला

राजधानी पटना के हाईकोर्ट मोड़ पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक लड़की और लड़के के बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। राहगीरों की गाड़ी रुक गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 02:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:54 AM (IST)
पटना में बीच सड़क पर युवक-युवती का हाईवोल्‍टेज ड्रामा, ट्रैफिक हुआ जाम तो पहुंची पुलिस, जानिए मामला
पटना में हाईकोर्ट मोड़ के पास मारपीट। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। हाईकोर्ट मोड़ के पास बीच सड़क पर शुक्रवार को लगभग आधा घंटा हाईवोल्टेज ड्रामा चला। एक लड़के व दो लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। लड़की के थप्पड़ जड़ने पर लड़के ने भी उसपर हाथ चला दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष को थाने ले गई। कुछ देर बाद दोनों में समझौता हो गया और सभी चले गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों लड़कियों हाइकोर्ट मोड़ के पास पैदल ही जा रही थी। इसमें एक लड़की का भाई वहीं आने वाला था। उधर लड़का अपनी भांजी को स्कूल से घर ले जाने के लिए गलत दिशा से हाईकोर्ट मोड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक से एक लड़की छू गई। बाइक आगे बढ़ गई। तभी लड़की का भाई भी वहां पहुंच गया।

लड़कियों ने मारा थप्‍पड़ तो लड़के ने भी छोड़ा हाथ 

लड़की ने भाई को बताया कि बाइक सवार युवक ने उसके साथ छेडख़ानी की है। लड़कियों भाई के मिलकर बाइक सवार को पकड़ लिया। इसी बीच बाइक सवार युवक की भांजी भी वहां पहुंच गई। लड़कियों ने बाइक सवार युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर युवक ने भी युवती को थप्पड़ जड़ दिया। करीब दस मिनट तक बीच सड़क पर हंगामा होते रहा। पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ। लड़कियों का आरोप था कि बाइक सवार युवक उनके साथ छेडख़ानी की। विरोध करने पर हाथापाई करने लगा। वहीं लड़के का कहना था कि वह भांजी को स्कूल से लाने जा रहा था। गलती से बाइक टच हो गई। 

इधर इस घटना के कारण वहां भीड़ जुट गई। राहगीरों की गाड़ी रुक गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई। पता चला कि लड़कियों से उस युवक ने छेड़खानी की। बताया जाता है कि लड़का जहानाबाद का है। लड़कियां उसपर छेड़खानी का आरोप लगा थीं। इधर लड़के का कहना था कि उसके साथ मारपीट की गई है। 

 

chat bot
आपका साथी