सिवान में मुखिया दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार

सिवान में बड़ी वारदात हुई। जिले के दारौदा थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर बड़ी वारदात हुई। करसौत पुल के समीप बलऊ पंचायत के मुखिया सह नेरुआ गांव निवासी सुनील सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 02:18 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 02:18 PM (IST)
सिवान में मुखिया दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार
दारौदा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या कर दी गई।

सिवान, जेएनएन। जिले में रविवार को बड़ी वारदात हुई। दारौदा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। करसौत पुल के समीप बलऊ पंचायत के मुखिया की गोली मारकर जान ले ली है। मृतक की पहचान नेरुआ गांव निवासी सुनील सिंह की के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर दारौदा थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची है। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं। दिनदहाड़े हत्या के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।

बताया जाता है कि बलऊ पंचायत के मुखिया व नेरुआ गांव निवासी सुनील सिंह रविवार की सुबह घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वे दारौदा थाना क्षेत्र के करसौत पुल के समीप पहुंचे कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे गए। इसके पहले कि सुनील सिंह को अस्पताल ले जाता जाता उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिनदाहड़े हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल है। सूचना पर पहुंची दारौदा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि हत्या क्यों हुई? ये अभी साफ नहीं हो सका है। आरोपित की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।  

किशोरी अपहरण मामले में दस पर प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में अपहृता के पिता ने शुक्रवार की शाम थाने में आवेदन देकर गांव के ही याकूब अली, रेयाज अली, नाजिर अली व रुस्तम अली समेत 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपहृता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री अपने भाई के साथ 15 सितंबर को रेनुआ बाजार में सामान खरीदने गई थी। इसी बीच सफेद गाड़ी पर सवार होकर गांव के ही चार युवक याकूब अली, रेयाज अली, नाजिर अली व रुस्तम अली आए उसकी पुत्री को जबरन गाड़ी में बैठा कर फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी