सही मार्गदर्शन में परिश्रम करने से सफलता मिलनी तय

कॅरियर में सफलता के लिए सही मार्गदर्शन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने पर बल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:10 AM (IST)
सही मार्गदर्शन में परिश्रम करने से सफलता मिलनी तय
सही मार्गदर्शन में परिश्रम करने से सफलता मिलनी तय

मसौढ़ी/धनरुआ : कॅरियर में सफलता के लिए सही मार्गदर्शन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने पर सफलता मिलनी तय है। ये बातें अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने पुनपुन प्रखंड स्थित राजकीय आंबेडकर प्लस टू विद्यालय के प्रागंण में शनिवार को आयोजित जिला पुलिस सप्ताह दिवस के समापन के मौके पर कहीं। इससे पूर्व कार्यक्रम उद्घाटन एसडीपीओ सोनू कुमार राय व एसडीओ अनिल कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अधिकारियों ने शहीद रामानंद सिंह पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

एसडीपीओ सोनू कुमार राय ने कहा कि प्रखंड के मनोरा गांव को पुलिस द्वारा गोद लिया गया है। पुनपुन में यह दूसरा आयोजन है। पुलिस द्वारा इस गांव में नशा मुक्ति, जल-जीवन-हरियाली को लेकर अभियान चलाया जाएगा। लगातार दूसरे वर्ष पुनपुन में पुलिस द्वारा यह आयोजन किया गया है।

मौके पर बीडीओ उदय कुमार, विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार, कृष्णा प्रसाद, मधुसूदन कुमार सिह, पंडा समिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्र, अवर निरीक्षक टीएन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन कुमार सिंह व संचालन मुखिया सदगुरू प्रसाद ने किया। पुलिस अंचल निरीक्षक अंगेश कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

पटना गया मुख्य सड़क मार्ग एसएच-1 के बेलदारी चक से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक सप्ताह से चल रहे विभिन्न खेलों के विजेताओं को मेडल दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक पुनपुन थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह रहे।

पुनपुन में मैराथन दौड़ के साथ पुलिस सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

छात्र और छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स

नशा मुक्ति गांव बनाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

chat bot
आपका साथी