टेंपो पलटने से आधा दर्जन जख्मी

पंडारक थाने के एनएच पर यात्रियों से खचाखच भरी टेंपो पलट गई। घटना में आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:07 PM (IST)
टेंपो पलटने से आधा दर्जन जख्मी
टेंपो पलटने से आधा दर्जन जख्मी

संस, बाढ़: पंडारक थाने के एनएच पर यात्रियों से खचाखच भरी टेंपो पलट गई। घटना में आधा दर्जन यात्री चोटिल हो गये। गंभीर तौर पर जख्मी चंदन कुमार को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अन्य यात्रियों ने अपना उपचार निजी अस्पतालों में कराया।

बाढ़ में नष्ट की गई जब्त शराब

संस, बाढ़: स्थानीय थाने के तहत गुलाबबाग स्थित बाजार समिति में मंगलवार को विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा जब्त की गई 377 लीटर देसी और 2324 लीटर विदेशी शराब नष्ट की गई। मौके पर एसडीओ सुमित कुमार समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद थी।

फतुहा में 55 कार्टून शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संसू, फतुहा: आबकारी विभाग के अफसरों ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के रुकुनपुर महम्मदपुर गाव में छापेमारी कर दी। घर से 55 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को टीम अपने साथ पटना लेकर चली गई। इस कारण नाम व पते की जानकारी नहीं हो सकी। फतुहा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने मामले की पुष्टि की।

चार सौ लोगों पर की गई 107 की कार्रवाई

संस, फतुहा: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने फतुहा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के दौरान दंगा-फसाद करने वाले चार सौ लोगों को चिह्नित किया है। पटना सिटी अनुमंडल न्यायालय में उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी को बांड भरने को कहा गया है। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि हर हाल चुनाव शातिपूर्ण और निष्पक्ष होगा। पक्की दरगाह में श्रद्धालुओं ने की मजार पर चादरपोशी

संसू, फतुहा: स्थानीय पक्की दरगाह में मंगलवार को 745वां उर्स मनाया गया। मजार शरीफ पर सभी धर्म के लोग पहुंचे। चादरपोशी कर मन्नतें मांगी। मजार के संरक्षक अमजद, मुन्ना मुस्ताक, अबुनसर, शमशाद अली समेत अन्य कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी