आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए आधा दर्जन

कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद प्रशासन की ओर से कंगन घाट स्थित पर्यटक सूचना केंद्र भवन में निर्मित आइसोलेशन वार्ड में रविवार को आधा दर्जन मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:35 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:10 AM (IST)
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए आधा दर्जन
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए आधा दर्जन

पटना सिटी। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद प्रशासन की ओर से कंगन घाट स्थित पर्यटक सूचना केंद्र भवन में निर्मित आइसोलेशन वार्ड में रविवार को आधा दर्जन मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि 150 बेड के आइसोलेशन वार्ड में अबतक तीन दर्जन से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज जारी है। आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था का जायजा प्रतिनियुक्ति अधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड में श्री गुरु गोविद सिंह अस्पताल तथा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के माध्यम से डॉक्टर, नर्स व पारा मेडिकल कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

-अस्पताल में भर्ती कुल 339 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी

जागरण संवाददाता, पटना सिटी: नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों में 49 पूरी तरह स्वस्थ होकर रविवार को घर लौटे। नोडल पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि 159 पॉजिटिव को भर्ती किया गया। 84 मरीजों की जांच रिपोर्ट आरएमआरआइ से मिलने का इंतजार है। अस्पताल में भर्ती कुल 339 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक अस्पताल में 3592 मरीज को भर्ती कर इलाज किया गया है। कोरोना पीड़ित व आशंकित 993 मरीजों का उपचार किया गया। अस्पताल में कोरोना संक्रमित 44 मरीज की मौत कैंसर व किडनी फेल होने व बीमारी से हो चुकी है। -अस्पताल में भर्ती कुल 339 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी

जागरण संवाददाता, पटना सिटी: नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों में 49 पूरी तरह स्वस्थ होकर रविवार को घर लौटे। नोडल पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि 159 पॉजिटिव को भर्ती किया गया। 84 मरीजों की जांच रिपोर्ट आरएमआरआइ से मिलने का इंतजार है। अस्पताल में भर्ती कुल 339 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक अस्पताल में 3592 मरीज को भर्ती कर इलाज किया गया है। कोरोना पीड़ित व आशंकित 993 मरीजों का उपचार किया गया। अस्पताल में कोरोना संक्रमित 44 मरीज की मौत कैंसर व किडनी फेल होने व बीमारी से हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी