Bhojpuri Holi Song: शराबबंदी से GST तक, बिहार में धमाल मचा रहे ये गाने

होली के भोजपुरी गाने तो हिट हैं ही इनमें सामाजिक-राजनीतिक हालात भी खूब दिखते हैं। ऐसे में आश्‍चर्य नहीं कि इस साल होली के गानों में शराबबंदी जीएसटी व नरेंद्र मोदी तक की चर्चा है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 10:11 AM (IST) Updated:Thu, 21 Mar 2019 07:56 PM (IST)
Bhojpuri Holi Song:  शराबबंदी से GST तक, बिहार में धमाल मचा रहे ये गाने
Bhojpuri Holi Song: शराबबंदी से GST तक, बिहार में धमाल मचा रहे ये गाने
पटना [जेएनएन]। होली(Holi 2019) आए और बिहार में भोजपुरी गाने न बजें, ऐसा कभी हो सकता है क्‍या? ऐसे में आश्‍चर्य नहीं कि यू ट्यूब पर होली के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Holi Songs) ट्रेंड कर रहे हैं। आइए डसलते हैं एक नजर...
दरोगा जी छोड़ दीं
खेसारी लाल यादव कर होली गीत 'दरोगाजी छोड़ दीं...' 52 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। यह भाजपुरी गाना बिहार में शराबबंदी के दौर में होली में पकड़े गए एक शराबी को छोड़ने की पुलिस से गुहार करता है।


भले ही दारू बंद हुआ है, फिर भी रिस्‍क उठाएंगे
खेसारलाल यादव का होली गीत 'भले ही दारू बंद हुआ है, फिर भी रिस्‍क उठाएंगे' भी बिहार में शराबबंदी पर केंद्रित है।
होली में जीएसटी जोड़ के
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ व आम्रपाली दुबे का होली गीत 'होली में जीएसटी जोड़ के' तीन करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। यह गाना दहेज प्रथा के खिलाफ भी संदेश देता है। इसमें दहेज भी जीएसटी जोड़कर मांगने की बात कही गई है।

रंगवा मोदी के कमाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित मनोज तिवारी का यह गाना यू-ट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इसमें पीएम मोदी की तारीफ की गई है। इसे

रंगवा घोराइल बा लाल लाल रे
रितेश पांडेय का यह हिट होली गीत यू-ट्यूब पर छाया हुआ है।

सहेली के होली
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और अक्षरा का यह होली गरत भी छाया हुआ है।
दीदी का देवर आंख मारे
खेसारी लाल यादव का यह होली गीत भी ट्रेंड कर रहा है।
chat bot
आपका साथी