नालंदाः मंडप में दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, लड़की ने शादी से किया इनकार, कहा-लौटाओ पैसे

नालंदा जिले के सारे थाना के एक गांव में शादी के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से तो इनकार किया ही वर समेत उनके पक्ष के कई लोगों को बंधक बना लिया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 02:59 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 02:59 PM (IST)
नालंदाः मंडप में दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, लड़की ने शादी से किया इनकार, कहा-लौटाओ पैसे
नालंदा में लड़के को मिर्गी आने से लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, अस्थावां: नालंदा जिले के सारे थाना के एक गांव में शादी के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से तो इनकार किया ही वर समेत उनके पक्ष के कई लोगों को बंधक बना लिया। लड़की वाले शादी में खर्च हुई रकम चुकाने के बाद ही लड़के वालों को छोड़ने की बात करने लगे, अंत में 50 हजार रुपये में मामला रफादफा हुआ। घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। 

लड़के को कंगन बांधा की आ गया दौरा

बताया जाता है कि पटना जिले के फतुहा इलाके से बारात नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में आई थी। शुक्रवार की देर रात शादी के रस्मोरिवाज चल रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान लड़के के हाथ में जब पंडित ने कंगन बांधा तो दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। लड़के को देख वहां मौजूद लोग डर गए। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जिसके बाद पंडित ने दूल्हे को मिर्गी आने की जानकारी वधू पक्ष को दी तो वर पक्ष वालों ने पंडित की जमकर धुनाई कर दी। देखते-देखते मामला तूल पकड़ता  चला गया। लड़की पक्ष के लोग बीमारी छिपाने के बीत कहकर नाराज हो गए।

बीमारी का चला पता तो शादी से किया इनकार

दूल्हे की मिर्गी की बीमारी के बारे में दुल्हन के परिवार वालों को पता चला तो शादी से इनकार कर दिया। वहीं दुल्हन के स्वजनों ने शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर दूल्हा, उसके बहनोई समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया। दुल्हन के स्वजनों का तर्क है कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने तथ्य छिपाकर यह शादी की। दुल्हन के स्वजनों ने कहा कि जब तक 60 हजार नहीं दिए जाएंगे तब तक दूल्हे और दूल्हे के स्वजन गांव में ही बंधक रहेंगे। बाद में 50 हजार रुपये लेकर लड़के के स्वजनों को छोड़ा गया। सारे थाना पुलिस गांव पहुंच चुकी है। 

chat bot
आपका साथी