प्यार किया, शादी की और फिर प्रेमी ने दिया धोखा, धरने पर बैठी दुल्हन

दोनों ने प्यार किया और लड़की के गर्भवती होने के बाद पुलिस के दबाव में परिजनों ने थाने में शादी करा दी। शादी के एक सप्ताह तक साथ रहे फिर दुल्हन को छोड़ दूल्हा फरार हो गया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 03:59 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:59 PM (IST)
प्यार किया, शादी की और फिर प्रेमी ने दिया धोखा, धरने पर बैठी दुल्हन
प्यार किया, शादी की और फिर प्रेमी ने दिया धोखा, धरने पर बैठी दुल्हन

पटना [जेएनएन]। प्यार शादी और धोखा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गर्भवती प्रेमिका को पत्नी बनाया और फिर छोड़कर प्रेमी घरवालों के साथ फरार हो गया। अब प्रेमिका प्रेमी के इंतजार में अपने परिजनों के साथ उसके घर के दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गई है।

जानकारी के मुताबिक खेसर थाना क्षेत्र के बजरतार गांव निवासी प्रमोद चौधरी के पुत्र आशुतोष चौधरी उर्फ कल्लू चौधरी और खेसर गांव वासी गुजो साह की पुत्री रेणू कुमारी के बीच कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इस दौरान रेणु गर्भवती हो गयी।

लड़की के गर्भवती होने पर परिजनों ने पूछताछ की और मिली जानकारी के बाद खेसर थाने को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर युवती के साथ महिला थाना भेज दिया। जहां लड़का और उसके परिजनों ने समझौता कर थाना परिसर में ही दोनों की शादी करा दी।

शादी के बाद दू्ल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आया। फिर एक सप्ताह तक दोनों घर में रहे लेकिन इस बीच, लड़का आशुतोष कुमार चौधरी को पारिवार वाले दबाव बनाने लगे कि उसे छोड़ दो। इसके बाद आशुतोष रेणु को खेसर स्थित उसके मायके छोड़ने गया और बहाना बनाकर उसे घर के पास ही छोड़कर फरार हो गया। 

लड़की के परिजनों ने रात भर लड़की को अपने घर में रखा और सुबह होते ही लड़की को लेकर उसके परिजन लड़के के घर बजरतार पहुंचे तो वहां ताला लटका देखा। लड़के वाले पहले ही फरार हो चुके थे। इसके बाद दिन भर लड़की के परिजन घर के समीप ही बैठे रहे। लड़की ने महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी को भी फोन पर घटना की जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी