बिहार में एंबुलेंस के लिए सरकार ने तय किया किराया, जानें अब देना होगा कितना पैसा

कोविड के दौर में एंबुलेंस किराए को लेकर सरकार को रोज शिकायतें मिल रही थीं। लगातार बढ़ती ऐसी शिकायतों को देखते हुए सरकार ने बुधवार को एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया। अब एंबुलेंस मालिक कोविड संक्रिमतों से वाहन के प्रकार के अनुसार ही तय किराया लेंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:03 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:03 AM (IST)
बिहार में एंबुलेंस के लिए सरकार ने तय किया किराया, जानें अब देना होगा कितना पैसा
बिहार सरकार ने एंबुलेंस का किराया तय कर दिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूराे, पटना: कोविड के दौर में एंबुलेंस किराए को लेकर सरकार को रोज शिकायतें मिल रही थीं। लगातार बढ़ती ऐसी शिकायतों को देखते हुए सरकार ने बुधवार को एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया। अब एंबुलेंस मालिक कोविड संक्रिमतों से वाहन के प्रकार के अनुसार ही तय किराया लेंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग की आपसी सहमति से गठित समन्वय समिति की अनुशंसा पर बिहार ऐपेडिमिक डिजीज, काेविड रेगुलेशन के तहत प्राप्त शक्तियों के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार की देर रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।  

एसी और नॉन एसी वाहन उपलब्ध

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस मालिक वाहनाें के प्रकार के अनुसार एसी और नॉन एसी वाहन के लिए निर्धारित किराया लेंगे। यह किराया प्रति 50 किमी के लिए 15 सौ रुपये से 25 सौ रुपये तक होगा। 50 किमी से अधिक के लिए मरीजों से प्रतिकिमी 18 रुपये से 25 रुपये अतिरिक्त लिए जा सकेंगे। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि सभी प्रकार की एंबुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम, जीवन रक्षक दवाएं और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे। 

वाहन के प्रकार                        50 किमी तक के लिए दर    अतिरिक्त प्रति किमी

छोटी- सामान्य                        1500 रुपये                       18 रुपये

छोटी कार- एसी                      1700 रुपये                        18 रुपये

बोलेरो, सूमो सामान्य                1800 रुपये                        18 रुपये

बोलेरो,सूमो एसी                      2100 रुपये                       18 रुपये

मैक्सी, सीटी राइड 14-22सीट     2500  रुपये                       25 रुपये

जाइलो, स्कार्पिया, क्वालिस एसी    2500 रुपये                       25 रुपये

यह भी पढ़ें- रोहतास के डीएम ने कहा, एंबुलेंस के लिए तय है किराया, अधिक लेने वालों पर की जाएगी प्राथमिकी

chat bot
आपका साथी