गोपालगंज में सीओ साहब की पिस्‍टल लेकर चले गए चूल्‍हा ठीक करने आए मैकेनिक, पुलिस हुई परेशान

Gopalganj Crime सदर सीओ का पिस्तौल लेकर फरार हो गए मिस्त्री बनकर आए बदमाश बिस्तर पर लाइसेंसी पिस्तौल रख बाथरूम में चले गए थे सीओ सीओ के बयान पर सिवान के तीन बदमाशोंं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 01:25 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 01:25 PM (IST)
गोपालगंज में सीओ साहब की पिस्‍टल लेकर चले गए चूल्‍हा ठीक करने आए मैकेनिक, पुलिस हुई परेशान
गोपालगंज के सीओ की लाइसेंसी पिस्‍टल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। गोपालगंज सदर अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) सोमवार को जालसाजों का शिकार बन गए। रसोई गैस चूल्‍हे का मिस्‍त्री बनकर उनके घर आए तीन बदमाश सीओ की लाइसेंसी पिस्‍टल लेकर उनकी आंखों के सामने ही चले गए और वे कुछ भी नहीं कर सके। घटना गोपालगंज शहर के हजियापुर वार्ड संख्या सात मेंं बिस्कोमान भवन के पास एक मकान में हुई, जहां सीओ रहते हैं। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके आवास पर रसोई गैस चूल्हा का मिस्त्री बनकर पहुंचे तीन लोग पहुंचे थे। वे उनके घर में चूल्‍हा ठीक कर रहे थे, इसी बीच सीओ अपनी लाइसेंसी पिस्तौल को बिस्तर पर रखकर बाथरूम में चले गए। जब वे बाहर निकले तो देखा कि उनकी पिस्‍टल गायब है और तीनों मैकेनिक भी गायब हैं।

चूल्‍हा ठीक करने के लिए खुद ही किया था फोन

बताया जाता है कि सदर सीओ विजय कुमार सिंह अंचल कार्यालय से अपना कार्य निपटाने के बाद सोमवार की शाम हजियापुर वार्ड संख्या सात स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचे थे। कार्यालय से निकलते समय सीओ ने खराब हो गए रसोई गैस का चूल्हा ठीक करने के लिए मिस्त्री को फोन किया था। घर पहुंचने पर देखा कि तीन मिस्त्री उनके घर के बाहर खड़े हैं। सीओ ने ताला खोल कर तीनोंं मिस्त्री को अपने साथ कमरे में ले जाकर चूल्हा बनाने की बात कही। इस बीच अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर उसे बिस्तर पर रख कर बाथरुम में चले गए।

तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

कुछ देर बाद बाथरूम से निकलने पर उन्होंंने देखा कि उनकी पिस्तौल गायब है और तीनोंं मिस्त्री भी नहीं हैं। इसके बाद सीओ तुरंत घर से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि तीनोंं मिस्त्री बाइक से जा रहे हैं। उन्होंने उनका पीछा भी किया। लेकिन मिस्त्री के रूप में आए तीनोंं बदमाश बाइक की रफ्तार तेज कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर सीओ के बयान पर नगर थाना में सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर मोड़ निवासी प्रिंस यादव, सचिन कुमार तथा विकास कुमार के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। पुलिस आरोपितोंं को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

chat bot
आपका साथी