पटना आइआइटी के कैंपस प्लेसमेंट में गूगल ने छात्रा को दिया 54.57 लाख का पैकेज, कई को मिली मोटी सैलरी

कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में जहां पूरा विश्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष सबसे अधिक 54.57 लाख का पैकेज गूगल ने कम्यूटर साइंस की छात्रा दीक्षा बंसल को दिया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:19 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:19 PM (IST)
पटना आइआइटी के कैंपस प्लेसमेंट में गूगल ने छात्रा को दिया 54.57 लाख का पैकेज, कई को मिली मोटी सैलरी
आआइटी पटना ने कैंपल प्लेसमेंट में बड़ी संख्या में छात्रों को नौकरी दी है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नलिनी रंजन, पटना : कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में जहां पूरा विश्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है, वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आइआइटी पटना में बीते पांच वर्ष में प्लेसमेंट का औसत पैकेज दोगुना हो गया है। इस वर्ष सबसे अधिक 54.57 लाख का पैकेज गूगल ने कम्यूटर साइंस की छात्रा दीक्षा बंसल को दिया है।

इस वर्ष 223 छात्र-छात्राओं का कैंपस चयन वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसमें 50 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष बीटेक के 140 छात्र-छात्राओं को कैम्पस चयन किया गया है। इसमें गूगल ने सबसे अधिक 54.57 का पैकेज दिया है। एमटीएक्स ने एमटेक के करनजीत सिंह गिल को 52.50, माइक्रोसाफ्ट ने बीटेक कंम्यूटर साइंस के मोहित किशोर को 43.50 लाख का पैकेज दिया है। इसके अतिरिक्त डीईशॉ ने 47.50, माइक्रोसॉफ्ट ने 43.50 लाख का पैकेज दिया। जेम्स कार्ट, लैंड लोबर जगुआर, अल्फा ग्रेप, टापर, एमेजोन आदि ने 30 लाख से अधिक का पैकेज दिया है। इस वर्ष 125 कंपनियां वर्चुअल माध्यम से कैंपस किया था। आइआइटी के कंम्पयूटर साइंस के 100 फीसद छात्र-छात्राओं का कैंपस हुआ है।

बीटेक में प्लेसमेंट             कुल आवेदक     प्लेसमेंट

कंम्यूटर साइंस                   57:             57

मैकेनिकल इंजीनियरिंग :         32:           26

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग :       37:            34

सिविल :                          07:             06

केमिकल :                        17:             12

पटना आइआइटी में इन कोर्सों की हो रही पढ़ाई

बीटेक : कम्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं केमिकल इंजीनियरिंग।

एमटेक : कम्यूटर साइंस, मैथेमेटिक्स एंड कम्पूटिंग, कम्युनिकेशन सिस्टम, मैटेरियल साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, वीएलएसआइ एंड इम

chat bot
आपका साथी