अपराधी को जेल भेजने के लिए तावे पर रखी पकी मछली लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, सब रह गए दंग

गर्दनीबाद थाने की पुलिस ने सड़क किनारे चार युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया लेकिन जब्ती सूची में चखना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। चखना में मछली है जिसे शराब के साथ जब्त किया गया था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:26 AM (IST)
अपराधी को जेल भेजने के लिए तावे पर रखी पकी मछली लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, सब रह गए दंग
अपराधी को जेल भिजवाने के लिए पटना पुलिस कोर्ट में तावा लेकर पहुंच गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ। राजधानी में शुक्रवार की देर रात गर्दनीबाद थाने की पुलिस ने सड़क किनारे चार युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जब्ती सूची में चखना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। चखने में मछली है, जिसे शराब के साथ जब्त किया गया था। हैरानी की बात तो ये है कि चारों को जेल भेजने के क्रम में न्यायालय में साक्ष्य के तौर पर पुलिस ने तावे पर मछली को भी पेश कर दिया, ताकि आगे कोई परेशानी न हो। अब जब्ती सामान को सुरक्षित रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। शराब तो मालखाना सुरक्षित रख सकते हैं, लेकिन तावे पर पकी हुई मछली को कहां रखें पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई है। आरोपित की पहचान ओम प्रकाश राय, रमेश यादव, परमजीत कुमार और विनोद के रूप में हुई है।

देर रात गश्ती पर निकले तो खुली पोल

दरअसल, गर्दनीबाग थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह शुक्रवार की देर रात गश्त करते समय सड़क किनारे चार युवकों को मछली पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया था। इन सभी को कानून का भय नहीं था। अचानक से पुलिस की नजर चली गई तब पता चला कि चारों सड़क के किनारे मछली के साथ शराब की पार्टी कर रहे थे। गिरफ्तार होने वालों में ओम प्रकाश राय, रमेश यादव, परमजीत कुमार और विनोद हैं। इनके पास से शराब भी पुलिस ने बरामद की। इनमेंं तीन लोग पहले से नशे में थे।

तावे की मछली को सुरक्षित रखना परेशानी

थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। शराब के साथ साथ मछली को भी जब्त कर लिया है। तावे की मछली को सुरक्षित रखना परेशानी का कारण बन रहा है। मगर मामला दर्ज कर जेल भेजने के क्रम में शराब और मछली भी न्यायालय में पेश कर दिया गया ताकि आगे परेशानी ना हो।

chat bot
आपका साथी