पूजा पर बिहार आना चाह रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से आएंगी कई स्पेशल ट्रेनें

रेलवे की ओर से नई दिल्ली/आनंद विहार टर्मिनल से पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर दरभंगा बरौनी सहरसा एवं जयनगर स्टेशनों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। भीड़ को देखते हुए रेल प्रबंधन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:35 PM (IST)
पूजा पर बिहार आना चाह रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से आएंगी कई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे पूजा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : पूजा पर घर आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भीड़ को देखते हुए रेल प्रबंधन की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर लंबी प्रतीक्षा सूची को कम करने की कोशिश शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में रेलवे की ओर से नई दिल्ली/आनंद विहार टर्मिनल से पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी, सहरसा एवं जयनगर स्टेशनों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर : पूजा स्पेशल 11 से 17 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। गाड़ी सं. 01676 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर ट्रेन सोमवार एवं बुधवार को आनंद विहार से 22.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 

वापसी में, गाड़ी सं. 01675 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को मुजफ्फरपुर से 23.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

-नई दिल्ली-दरभंगा : पूजा स्पेशल 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 01669 दरभंगा-नई दिल्ली 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

- 01638 नई दिल्ली-बरौनी सुपरफास्ट : पूजा स्पेशल 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 01637 बरौनी-नई दिल्ली ट्रेन 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

-01662 आनंद विहार-सहरसा : पूजा स्पेशल 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे सहरसा पहुंचेगी  वापसी में गाड़ी सं. 01661 सहरसा-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

-01668 आनंद विहार-जयनगर : पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.35 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 01667 जयनगर-आनंद विहार पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को जयनगर से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी