Bihar Crime: पटना में गर्लफ्रेंड ने अपनी ट्रिक से ब्वायफ्रेंड को चौंकाया, दो साल लिव-इन के बाद चली चाल

Bihar Crime बिहार की राजधानी पटना में एक लड़की ने अपनी ट्रिक से लड़के को चौंका दिया। पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी को बंधक बना लूटपाट की। दो वर्षों से पीड़ित के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 07:49 AM (IST)
Bihar Crime: पटना में गर्लफ्रेंड ने अपनी ट्रिक से ब्वायफ्रेंड को चौंकाया, दो साल लिव-इन के बाद चली चाल
पटना में दो साल लिव इन में रहने के बाद लड़की ने लड़के को लूट लिया। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Crime पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी को बंधक बना लूटपाट की। दो वर्षों से पीड़ित के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। घूमने के बहाने युवक को गंगा घाट पर ले गई। वहां युवती और उसके साथियों ने कार में बिठा हथियार के बल पर गहने व मोबाइल फोन लूटने के साथ ही ढाई लाख रुपये अन्य खाते में स्थानांतरित करवा लिए। धमकी देने के बाद आरोपितों ने युवक को छोड़ दिया। उसके बाद पीडि़त सन्नी दीपक उर्फ कबीर ने पीरबहोर थाने में शिकायत की। पुलिस ने बाबी नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 

दानापुर निवासी सन्नी दीपक की दो वर्ष पहले पटना सिटी के रानीघाट निवासी युवती बाबी से दोस्ती हुई। बाद में दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। कुछ दिनों तक ऐसा ही चलता रहा। बाद में युवती की अन्य युवक से नजदीकी बढ़ी तो उसका साथ छोड़ दिया। दो दिन पूर्व युवती ने सन्नी दीपक को बहाने से गांधी मैदान बुलाया। एक रेस्तरां में दोनों ने खाना खाया। बाद में युवती पीड़ित को घुमाने के बहाने एनआइटी गंगा घाट पर ले गई। वहां पहले से युवती के चार-पांच साथी मौजूद थे। 

कनपटी में पिस्टल सटा की लूटपाट 

आरोप है कि युवती के इशारे पर उसके साथियों ने सन्नी को जबरन अपनी कार में बिठा लिया। बाद में कनपटी में पिस्टल सटाकर उन्होंने सन्नी दीपक से सोने की चेन, एप्पल का फोन लूटने के साथ ही उसके मोबाइल से जबरदस्ती ढाई लाख आरोपितों ने अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिया । लूटपाट के बाद युवती और उसके साथी कार से सन्नी को उतार फरार हो गए। 

आरोपित को किया गिरफ्तार

पीरबहोर थानाध्यक्ष मो. सबीह उल हक ने बताया कि पुलिस ने रानीघाट से आरोपित बाबी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं, जिस खाते में रुपये स्थानांतरित किए गए थे उसमें बचे डेढ़ लाख रुपये को फ्रीज करवा दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी