बेगूसराय में भाई के साथ कोचिंग से लौट रही छात्रा को दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली

बिहार के बेगूसराय में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े दसवीं की छात्रा को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब छात्रा कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 01:03 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 10:51 AM (IST)
बेगूसराय में भाई के साथ कोचिंग से लौट रही छात्रा को दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली
तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत जमुनपट्टी के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने छात्रा को गोली मार दी।

बेगूसराय, जेएनएन। तेघड़ा थाना क्षेत्र के जामुनपट्टी के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को गोली मार घायल कर दिया। गोलीबारी का विरोध करने पर घायल छात्रा के भाई को हथियार का भय दिखा कर तीनों युवक हथियार लहराते फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल छात्रा को इलाज के लिए स्थानीय लाइफलाइन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बताई जाती है। घायल छात्रा की पहचान बरौनी पंचायत तीन, बरियारपुर निवासी राजेश कुमार राय की पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। वह दसवीं की छात्रा है। डीएसपी ओम प्रकाश ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए जांच पड़ताल शुरू की है। 

गर्दन में गोली लगने से सड़क गिरी पर

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने बड़े भाई आदर्श कुमार के साथ फुलवड़िया पंचायत स्थित कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रही थी। दोनों भाई-बहन अलग-अलग साइकिल से लौट रहे थे। जामुनपट्टी के समीप बाइक पर सवार तीन युवकों ने गोली चला दी। गोली छात्रा की गर्दन में लगी और वह सड़क पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर  आगे जा रहे भाई ने पीछे मुड़कर बहन को घायल देखकर गोलीबारी करने वाले युवकों को विरोध किया तो बाइक सवारों ने पिस्तौल का भय दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से भाई ने घायलावस्था में रिक्शा से इलाज के लिए स्थानीय लाइफलाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया है। गोलीबारी में छात्रा के घायल होने की जानकारी मिलते ही तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश, फुलवडिय़ा थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और  घायल छात्रा से पूछताछ की है। घायल छात्रा के भाई आदर्श ने गोलीबारी में शामिल युवक की पहचान कर लिया है। वहीं दो अन्य उसके दोस्त बताए जाते हैं। डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी