बिहारः शादी के दिन घर से भाग गई लड़की, थाने पहुंच दिया ऐसा बयान कि माननी पड़ेगी मर्जी

प्यार कहां बंदिशें मानता है। जो पसंद आ गया तो आ गया। इसी तरह बिहार की राजधानी में परिवार ने बेटी की शादी तय कर दी। लड़की को लड़का नहीं पसंद आया तो वह घर से भाग गई और प्रेमी के साथ सीधे थाने पहुंच गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 03:15 PM (IST)
बिहारः शादी के दिन घर से भाग गई लड़की, थाने पहुंच दिया ऐसा बयान कि माननी पड़ेगी मर्जी
बिहार में शादी से पहले युवती प्रमी के साथ थाने पहुंच गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जासं, पटना: प्यार कहां बंदिशें मानता है। जो पसंद आ गया तो आ गया। इसी तरह बिहार की राजधानी में परिवार ने बेटी की शादी तय कर दी। लड़की को लड़का नहीं पसंद था। उसे पहले से ही किसी लड़के से मोहब्बत थी। लड़की ने स्वजन को समझाना चाहा पर वे नहीं माने। लड़की ने अपनी पसंद के लड़के की तारीफ में कसीदे भी पढ़े, फिर न तो न। स्वजन ने शादी तय कर दी। सात तारीख को विवाह के दिन ही लड़की फरार हो गई। स्वजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। शिकायत होते ही लड़की प्रेमी संग थाने पहुंची और कहा कि हम दोनों बालिक हैं। एक दूसरे को पसंद भी करते हैं। लड़की ने कहा कि मुझे अपनी पसंद के लड़के से शादी करनी है। अब पुलिस करे भी तो क्या करे। 

लड़की के भागते ही घर में मचा हड़कंप

दरअसल, अपनी मर्जी के खिलाफ शादी तय करने पर श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। ऐसे में उसके घर पर हड़कंप मच गया। उधर, युवती के स्वजनों ने इसकी शिकायत श्रीकृष्णपुरी थाने में कर दी। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपित प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

अदालत ने दर्ज किया दोनों का बयान

जानकारी के मुताबिक घरवालों ने युवती की शादी सात मई को तय कर दी थी। शादी से पहले ही युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं, पुलिस में शिकायत दिए जाने की सूचना पर युवती आठ मई को श्रीकृष्ण पुरी थाने पहुंची और खुद प्रेमी के साथ जाने की बात बताई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेमी भी इलाके का रहने वाला है। दोनों बालिग हैं और एक दूसरे प्रेम करते हैं। अदालत मे युवती का बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी