दरभंगा की लड़की को भगाकर ले गया बेगूसराय और फिर किया यह हाल, आरोपित को पुलिस ने दबोचा

दरभंगा जिले के बिरौल से भगाई गई एक लड़की को बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया। इस बाबत लड़की के स्‍वजन ने आरोपित जहांगीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की व अपहर्ता को दरभंगा पुलिस को सौंप दिया गया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:01 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:01 PM (IST)
दरभंगा की लड़की को भगाकर ले गया बेगूसराय और फिर किया यह हाल, आरोपित को पुलिस ने दबोचा
दरभंगा की लड़की को भगाकर बेगूसराय में छोड़ा। सांकेतिक तस्‍वीर

खोदावंदपुर (बेगूसराय), संवाद सूत्र। खोदावंदपुर पुलिस ने बुधवार की रात फफौत गांव से बिरौल थाना क्षेत्र से अपहरण कर लाई गई एक युवती को बरामद कर लिया। मौके से अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों लड़का-लड़की को दरभंगा जिले के बिरौल थाना पुलिस को गुरुवार को सौंप दिया गया। स्‍वजनों ने आरोपित जहांगीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसे भगाने वाले युवक ने उसे जहां रखा था, तीन दिनों बाद भगा दिया। इसके बाद लड़की बदहवास थी। इसी क्रम में पुलिस की नजर पड़ गई। 

रात में सड़क पर बिलख रही थी युवती

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि बुधवार की रात एएसआइ बलवंत कुमार पुलिस बल के साथ  गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान तारा-फफौत पथ में महना चौक के समीप एक किशोरी को रोते-बिलखते देखा। पुलिस को शंका हुई। पूछने पर उसने बताया कि उसके गांव से चार दिन पूर्व प्रेमी दरभंगा जिला के बिरौल थाना क्षेत्र के टीका ग्राम निवासी मो फिरोज का पुत्र जहांगीर उर्फ मिस्टर लेकर फरार हो गया। उसने अपने ससुराल खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव निवासी मो निजाम के घर में उसे रख दिया था। तीन दिन अपने साथ रखने के बाद उसे मारपीट कर अपनी ससुराल से भगा दिया। इस कारण वह सड़क पर रो रही थी। 

अपहरण के आरोपित को पुलिस ने दबोचा

खोदावंदपुर पुलिस ने युवती को अपने कब्जे में लेकर उसके बताए पते पर फफौत गांव में छाऐमारी की। वहां से  निजाम के घर से अपहर्ता मो जहांगीर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद खोदावंदपुर पुलिस ने लड़की के स्वजनों को बरामदगी की सूचना दी। सूचना पाकर बिरौल पुलिस के साथ किशोरी के स्वजन खोदावंदपुर थाना पहुंचे। खोदावंदपुर पुलिस ने बरामद किशोरी एवं अपहर्ता को बिरौल पुलिस के हवाले कर दिया। स्वजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री के अपहरण के बाद बिरौल थाना में जहांगीर पर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। 

chat bot
आपका साथी